लाइव न्यूज़ :

सावधान! प्रेगनेंसी में हर हाल में इस हरकत से बचें महिलाएं, बच्चे के चेहरे की हो सकती है ऐसी हालत

By उस्मान | Updated: February 11, 2019 11:57 IST

Cleft lip and cleft palate एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिप्स की शेप बिगड़ जाती है। इससे बच्चों को अक्सर खाने और बात करने में समस्या होती है। उनमें कान का संक्रमण, सुनने की कमजोर क्षमता, और दांतो की समस्या भी हो सकती है।

Open in App

प्रेगनेंसी के दौरान स्मोकिंग या अल्कोहल के सेवन से सिर्फ आपको ही नहीं आपके बच्चे को को भी खतरा हो सकता है। एम्स के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि इस दौरान इन चीजों के सेवन से आपके बच्चे के चेहरा बिगड़ सकता है। इतना ही नहीं इन नशीले चीजों से पोषक तत्वों की कमी के साथ शिशु को (Cleft lip and cleft palate) की समस्या हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिप्स की शेप बिगड़ जाती है। इससे बच्चों को अक्सर खाने और बात करने में समस्या होती है। उनमें कान का संक्रमण, सुनने की कमजोर क्षमता, और दांतो की समस्या भी हो सकती है।

यह अध्ययन भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सेंटर फॉर डेंटल एजुकेशन एंड रिसर्च (CDER) द्वारा साल 2010 में शुरू किया गया था। शोधकर्ताओं ने कहा है कि इस समस्या से जूझ रहे मरीजों को इलाज की तत्काल जरूरत होती है और इसके लिए देखभाल प्रदान की व्यवस्था में सुधार की रणनीति बनाने की जरूरत है। 

Cleft lip and cleft palate क्या है? फांक होंठ और फांक तालु ऊपरी होंठ एक जन्म दोष है और यह तब होता है, जब अजन्में बच्चे चेहरे की संरचनायें विकसित हो रही होती हैं और वो पूरी तरह से बंद नहीं होती हैं। इसमें बच्चे का होंठ या तालू कटा हो सकता है या दोनों कटे हो सकते हैं। इस स्थिति है बच्चे के होठों की बनावट बिगड़ जाती है। 

दि होंठ का निर्माण करने वाले ऊतक जन्म से पहले पूरी तरह से नहीं जुड़ते हैं तो कटे होंठ की समस्या आ सकती है। इसकी वजह से ऊपर के होंठ कट जाते हैं। यह छोटा चीरा या बड़ा चीरा हो सकता है जो होंठ से नाक तक जाता है। यह होंठ के एक या दोनों तरफ हो सकता है, या, होंठ के बीच में हो सकता है जो कि बहुत कम देखने को मिलता है।

कटे होंठ वाले बच्चों में कटे तालू भी हो सकते हैं। मुंह की छत को 'तालू' कहते हैं। कटे तालू में, मुंह का तालू बनाने वाले ऊतक ठीक से नहीं जुड़ते हैं। बच्चों के तालू के आगे और पीछे के दोनों भाग कटे हो सकते हैं, या केवल एक भाग कटा हो सकता है।

भारत में हर साल 35 हजार मामलेएक अनुमान के मुताबिक, एशिया में प्रति 1,000 या इससे ज्यादा नवजात में से करीब 1।7 फीसदी के होंठ कटे होते हैं या तालू में विकृति होती है। भारत में इससे जुड़े आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन देश के अलग-अलग हिस्से में हुए कई अध्ययन बताते हैं कि होंठ कटे होने के कई मामले सामने आते रहे हैं। अनुमान हैं कि भारत में हर साल करीब 35,000 ऐसे नए मामले सामने आते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटगर्भावस्था
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब