लाइव न्यूज़ :

चॉकलेट खाने वालों में 22 फीसदी कम होता है स्ट्रोक, एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर करता है आपका कोलेस्ट्रॉल कम, दिल की बीमारी का बचाव कर रखता है दिमाग को स्वस्थ

By आजाद खान | Updated: February 9, 2022 16:05 IST

चॉकलेट खाने से आपका दिमाग अच्छा रहता है। जिन बुजुर्गों की याददाश्त कम होने की शिकायत है उनके लिए यह खास उपाय है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियों में और चॉकलेट डे पर चॉकलेट को खूब याद किया जाता है।चॉकलेट खाने की सलाह जवान के साथ बुजुर्गों को भी दिया जाता है। इसके सेवन से स्ट्रोक होने की आशंका 22 फिसदी तक कम हो जाती है।

Chocolates Health Benefits: चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं हैं। इसका स्वाद आपके मूड को बदलने और आपके चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान लाने के लिए जाना जाता है। चॉकलेट को हर मौके पर इस्तेमाल किया भी जाता है क्योंकि लोगों का मानना है कि इससे उनके रिश्तों में मिठास आती है। कई लोग ऐसे हैं जिन्हें चॉकलेट पसंद नहीं हैं, लेकिन वो भी चॉकलेट को देखने के बाद अपने आप को रोक नहीं सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि चॉकलेट खाने से क्या फायदा है और इसे हमारे शरीर पर कितना फर्क पड़ता है। 

चॉकलेट खाने के क्या क्या फायदें हैं (Benefits of Eating Chocolates)

आम तौर पर फरवरी के महीने में एक दिन ऐसा भी होता है जब लोग उस दिन को चॉकलेट डे के तौर पर मनाते हैं। इस दिन लोग चॉकलेट को भी खाना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन, क्या चॉकलेट खाना सच में सेहत के लिए फायदेमंद है, इसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है कि कैसे चॉकलेट खाना हेल्थ के लिए लाभकारी साबित होता है।

1. बहुत पौष्टिक और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का है चॉकलेट स्रोत (Nutritious & Powerful Source of Antioxidants)

चॉकलेट को बहुत ही पौष्टिक और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत माना जाता है। जानकारों का कहना है कि डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जिससे आपके शरीर को काफी फायदा मिलता है। यही कारण है कि डायबिटीज वाले रोगी को छोड़कर सभी को चॉकलेट खाने की सलाह दी जाती है। 

2. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है चॉकलेट (Reduces Cholesterol)

चॉकलेट को कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए जाना जाता है। द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन के मुताबिक, चॉकलेट की खपत कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है। इसके यही गुण के लिए इसे "खराब कोलेस्ट्रॉल" भी कहा जाता है।

3. दिमाग को रखता है स्वस्थ चॉकलेट (Keep Brain Fit)

चॉकलेट का गुण हमारे दिमाग को स्वस्थ भी रखता है। अगर हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के वैज्ञानिकों की माने तो दिन में दो कप हॉट चॉकलेट के पीने से आपका दिमाग फिट रहेगा और इससे आप कई बीमारियों से भी मुक्त हो सकते हैं। जिन बुजुर्गों की याददाश्त भी उम्र हो जाने के कम हो जाती है, उनके लिए भी यह हॉट चॉकलेट एक रामबाण इलाज के रुप में काम करता है। 

4. दिल की बीमारी को करता है दूर चॉकलेट (Erase Heart Disease)

जानकारों का कहना है कि चॉकलेट के सेवन से आपको दिल की बीमारी नहीं होती है। इससे दिल वाली बीमारियों के होने की आशंका एक तिहाई तक कम हो जाती है। कार्डियोमेटाबोलिक विकारों के कम करने में चॉकलेट का बड़ा योगदान होता है। 

जो लोग एक चॉकलेट खाते हैं उन में स्ट्रोक होने की आशंका 22 फिसदी तक कम हो जाती है उन लोगों के मुकाबले जो लोग चॉकलेट एक दम ही नहीं खाते है।  

5. एथलेटिक प्रदर्शन को भी करता है चॉकलेट सुधार (Developed Athletic Performance)

चॉकलेट से आप अपने एथलेटिक प्रदर्शन को भी सुधार सकते हैं। द जर्नल ऑफ द इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन के अनुसार, एक्सरसाइज के दौरान एक छोटा सा भी चॉकलेट आपके शरीर में ऑक्सीजन की उपलब्धता को और बढ़ा सकता है और एक नया जीवन दे सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थी फूडचॉकलेटचॉकलेट डेभोजनडाइट टिप्सविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार