लाइव न्यूज़ :

चीन चिकनगुनिया वायरसः 7000 केस, जमा पानी हटाओ, नहीं तो 1400 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना, सरकार ने शिकंजा कसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2025 16:55 IST

China Chikungunya Virus: बोतलों, गमलों या अन्य बाहरी खाली बर्तनों में जमा पानी को नहीं हटाने वाले लोगों पर 10,000 युआन (1,400 अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और उनकी बिजली काट दी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देहांगकांग के पास फोशान के विनिर्माण केंद्र से केवल एक मामला सामने आया है।निर्माण स्थलों और अन्य जगहों पर कीटाणुनाशक का छिड़काव करते दिखे। भारी बारिश और अत्यधिक गर्मी ने चीन में संकट को और बढ़ा दिया है।

ताइपेः चीन में चिकनगुनिया बीमारी के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए व्यापक प्रयास किए गए हैं। अधिकारी लोगों को मच्छरदानी के इस्तेमाल, मच्छर से बचाव के उपाय करने और कीटाणुनाशकों के छिड़काव की सलाह दे रहे हैं। वहीं, अपने आसपास जमा पानी को नहीं हटाने पर लोगों को जुर्माने की भी चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने मच्छरों के प्रजनन स्थलों का पता लगाने के लिए ड्रोन भी तैनात किए हैं। चीन में बुधवार तक इस बीमारी के 7,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। हांगकांग के पास फोशान के विनिर्माण केंद्र से केवल एक मामला सामने आया है।

अधिकारियों के अनुसार, नए मामलों की संख्या धीरे-धीरे कम होती दिख रही है। चिकनगुनिया मच्छरों से फैलता है और जिसमें मरीज को बुखार आता है और जोड़ों का दर्द होता है। युवाओं, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त मरीजों के इस बीमारी की चपेट में आने का खतरा रहता है।

चीन के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित दृश्यों में कर्मचारी शहर की सड़कों, रिहायशी इलाकों, निर्माण स्थलों और अन्य जगहों पर कीटाणुनाशक का छिड़काव करते दिखे। बोतलों, गमलों या अन्य बाहरी खाली बर्तनों में जमा पानी को नहीं हटाने वाले लोगों पर 10,000 युआन (1,400 अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और उनकी बिजली काट दी जा सकती है।

अमेरिका ने यात्रा परामर्श जारी कर अपने नागरिकों से चीन के ग्वांगडोंग प्रांत, डोंगुआन और अन्य कई व्यापारिक केंद्रों सहित बोलीविया और हिंद महासागर के द्वीपीय देशों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। ब्राजील भी इस वायरस से बुरी तरह प्रभावित देशों में शामिल है। भारी बारिश और अत्यधिक गर्मी ने चीन में संकट को और बढ़ा दिया है, जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में आम है लेकिन इस साल यह असामान्य रूप से तीव्र रहा है।

टॅग्स :चीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?