Chandra Grahan 2021: आज दिन में 11:34 बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, अगले 10 घंटों तक न करें ये 4 काम, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर, गर्भवती महिलाएं सावधान

By उस्मान | Published: November 19, 2021 09:05 AM2021-11-19T09:05:09+5:302021-11-19T09:07:57+5:30

चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ कामों को करने से बचाना चाहिए, इससे सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है

Chandra Grahan or Lunar eclipse 2021: date, timing, places, health side effects or chandra grahn, pregnancy effects | Chandra Grahan 2021: आज दिन में 11:34 बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, अगले 10 घंटों तक न करें ये 4 काम, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर, गर्भवती महिलाएं सावधान

चंद्र ग्रहण के प्रभाव

Highlightsभारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर लगेगा चंद्र ग्रहणगर्भवती महिलाओं को सतर्क रहने की सलाहचंद्र ग्रहण के दौरान किसी व्यक्ति को भोजन नहीं करना चाहिए

Chandra Grahan or Lunar Eclipse 2021: आज  यानी 19 नवंबर, शुक्रवार को साल 2021 का आखिरी आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। बताया जा रहा है कि चंद्र ग्रहण भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में दिखाई देगा। ऐसा माना जा रहा है कि 580 साल बाद इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले इतना लंबा चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 में पड़ा था। 

चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार को लगेगा। इसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति शाम 5 बजकर 33 मिनट पर। खण्डग्रास ग्रहण की कुल अवधि 03 घंटे 26 मिनट की होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 59 मिनट की होगी।

कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

जानकारों की मानें तो साल का आखिरी चंद्र ग्रहण ग्रहण भारत के पूर्वोत्तर इलाकों में दिखाई देगा। अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा। इसके अलावा ये उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण का प्रभाव

चंद्र ग्रहण का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ग्रहण का असर राशियों और वातावरण पर तो पड़ता ही है, सेहत पर भी इसके प्रभाव देखे जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान किसी व्यक्ति को भोजन नहीं करना चाहिए। साथ ही इस समय पानी पीने की भी मनाही होती है। हालांकि, बीमार लोग या बच्चे इस नियम से बंधे नहीं होते हैं। किसी भी ग्रहण के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी अधिक खतरा होता है, चलिए जानते हैं- 

चंद्र ग्रहण के स्वास्थ्य पर प्रभाव

1) चोट या कट लगने पर ज्यादा खून निकलना जल्दी ठीक नहीं होना
भारत और अमेरिका सहित कई देशों में ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान लगने वाला कोई हल्का कट या चोट प्रभावित हिस्से पर जिंदगीभर के लिए निशान छोड़ सकती है। इतना ही नहीं चंद्र ग्रहण के दौरान लगने वाली चोट से खून भी ज्यादा निकलता है। इन बातों में कितनी सच्चाई है यह कहा नहीं जा सकता क्योंकि इस संबंध में अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

2) चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए
हिंदू धर्म में, लोगों का मानना है कि चंद्र ग्रहण के दौरान, लोगों को सीमित समय के लिए खाने और पीने से बचना चाहिए। यह मिथक प्राचीन काल से प्रचलित है और आज भी कायम है।

3) गर्भवती महिलाएं रहें होशियार
माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के कारण गर्भवती महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान, गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बच्चे को बचाने के लिए घर के अंदर रहने के लिए कहा जाता है। उन्हें तेज वस्तुओं से दूर रहने के लिए भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी नुकीली चीज के संपर्क में आने से बच्चे का जन्म किसी फटे होंठ या जन्म के निशान के साथ हो सकता है। 

4) यौन संबंध से बचें
ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। इसका कारण यह है कि इस दौरान बनाए गए यौन संबंध से कोई बच्चा होता है, तो उसे जीवनभर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस बात में कितना दम है, इस संबंध में अभी कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

 

Web Title: Chandra Grahan or Lunar eclipse 2021: date, timing, places, health side effects or chandra grahn, pregnancy effects

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे