लाइव न्यूज़ :

चैत्र नवरात्रि 2018: जानिए क्या होता है जब आप पूरे दिन कुछ नहीं खाते

By उस्मान | Updated: March 21, 2018 08:38 IST

Chaitra Navratri 2018 नियमित रूप से एक दिन का उपवास रखने से आपको अनगिनत फायदे होते हैं, वजन कम करने वाले ध्यान दें।

Open in App

नवरात्रि का त्योहार जारी है। डॉक्टर और एक्सपर्ट की मानें, तो सेहत के हिसाब से हर व्यक्ति को एक दिन का उपवास रखना चाहिए लेकिन बहुत से लोग हैं, जो नौ दिनों का उपवास करते हैं। मां भगवती को खुश करने और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए यह उपवास किया जाता है। खैर, यह उपवास रखने का धार्मिक दृष्टिकोण है। अगर स्वास्थ्य के नजरिये पर बात की जाए, तो सवाल यह उठता है कि क्या पूरे दिन उपवास रखना वाकई स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है? चलिए जानते हैं कि जब आप एक दिन नहीं खाते हैं, तो आपके शरीर के साथ क्या-क्या होता है।

पहले 8 घंटे में आपके शरीर के साथ होता है यह

24 घंटे के उपवास के शुरुआती 8 घंटे उपवास रखने वालों के लिए आसान होते हैं। यानी उन्हें इस दौरान बहुत ज्यादा समस्या नहीं होती है। इस दौरान आपका शरीर आपके द्वरा अंतिम भोजन को पचा रहा होता है। इसलिए आपके ब्लड में पर्याप्त शुगर होती है। वास्तव में उपवास की सच्ची अग्नि परीक्षा 8 घंटे बाद शुरू होती है।

8 घंटे बाद आपके शरीर के साथ यह होता है

अगर आप पहली बार उपवास रख रहे हैं या कभी-कभी उपवास करते हैं, तो 8 घंटे बाद आपका शरीर जवाब देने लगता है और वो खुराक मांगने लगता है यानी आपको खाने के लिए कुछ न कुछ चाहिए होता है। अब अगर आप कुछ नहीं खाते हैं, तो आपका शरीर जमा फैट को ईंधन के रूप में बर्न करने लगता है, यही कारण है कि इंटर्मिटेन फास्ट को उन लोगों के लिए एक पॉपुलर टिप्स है, जो वजन कम करना चाहते हैं लेकिन उन्हें खाने पर कंट्रोल नहीं होता है। इसके अलावा हफ्ते में एक या दो बार ऐसा करने से आपका मेटाबोलिज्म भी बढ़ता है।

यह भी पढ़ें- व्रत के दौरान सेहत का ऐसे रखें ख्याल 

उपवास से आपका दिल और शरीर रहता है स्वस्थ

पूरे दिन उपवास रखने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यही कारण है कि हफ्ते में एक या दो बार उपवास रखने से डायबिटीज और दिल से जुड़े रोगों से बचने में मदद मिलती है। वास्तव में, हफ्ते में एक बार नियमित रूप से उपवास करने को आपके खून में त्रिमेथाइलामाइन एन-ऑक्साइड (Trimethylamine N-oxide) के लेवल को कम करने के लिए जाना जाता है, जिससे आपको कोरोनरी धमनी रोग के विकास का जोखिम कम होता है।

ब्रेन हेल्थ के लिए बेहतर

उपवास रखने से आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और आपका शरीर साफ होता है जिससे आपके ब्लड में फ्री रैडिकल सेल्स का लेवल कम होता है। यही कारण है कि नियमित रूप से एक दिन का उपवास अल्जाइमर और पार्किंसंस रोग को रोकने के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज उपवास के दौरान इन बातों का रखें ख्याल 

उपवास में पानी का है अहम रोल

एक दिन के उपवास में आप केवल पानी पी सकते हैं। इसलिए आपको इस दौरान अधिक पानी पीना चाहिए जितना कि आप सामान्य रूप से पीते हैं क्योंकि आपका शरीर उस दिन खाने वाले भोजन से किसी भी पानी को नहीं ले पाता है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :नवरात्रिहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब