लाइव न्यूज़ :

इन बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं अजवाइन, काला नमक और हींग, जानिए कैसे करना है इनका उपयोग

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 21, 2024 05:20 IST

आयुर्वेद में अजवाइन, काला नमक और हींग को बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या को ठीक करने में कारगर साबित होता है। जानिए अजवाइन, काला नमक और हींग का उपयोग किन बीमारियों में किया जाता है और कैसे बनाएं जादुई चूर्ण.

Open in App
ठळक मुद्देअजवाइन के बीज में थाइमोल नामक यौगिक होता है जो गैस, एसिडिटी और अपच से राहत देता है। आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो आपके किचन में ही मौजूद होती हैं। काला नमक पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी कम करता है।

आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो आपके किचन में ही मौजूद होती हैं। ऐसी ही असरदार चीजों में अजवाइन के बीज, काला नमक और हींग शामिल हैं। इन तीन चीजों के औषधीय गुण कई बीमारियों को ठीक करने में कारगर हैं। अजवाइन के बीज में थाइमोल नामक यौगिक होता है जो गैस, एसिडिटी और अपच से राहत देता है। 

वहीं, हींग पेट फूलने की समस्या में भी राहत देता है। हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल, एंटीसेप्टिक और एंटीस्पास्मोडिक जैसे गुण पाए जाते हैं। काला नमक पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी कम करता है। जब आप इन तीन चीजों को एक साथ खाते हैं तो इससे पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं ठीक हो जाती हैं। जानिए अजवाइन, काला नमक और हींग से कौन से रोग दूर होते हैं?

अजवाइन, काला नमक और हींग के फायदे

गैस से राहत- अजवाइन को काले नमक और हींग के साथ खाने से गैस की समस्या से काफी राहत मिलती है। सीने में जलन और एसिडिटी को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटी-माइक्रोबियल तत्व मौजूद होते हैं जो फायदेमंद होते हैं।

पाचन को मजबूत बनाता है- जिन लोगों को भोजन आसानी से न पचने जैसी पाचन संबंधी समस्या होती है, उनके लिए 1 चम्मच अजवाइन, काला नमक और हींग का पाउडर औषधि के रूप में काम करता है। यह खाना पचाने और वजन कम करने में मदद करता है।

बदहजमी होगी दूर- अजवाइन, काला नमक और हींग को एक साथ मिलाकर खाने से बदहजमी की समस्या से राहत मिलती है। ये तीन चीजें मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती हैं और शरीर में जमा फैट को कम करती हैं। अजवाइन पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत दिलाती है।

निम्न रक्तचाप में फायदेमंद- जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है उनके लिए यह चूर्ण बहुत फायदेमंद साबित होता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर सामान्य है तो भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। आपको इस मिश्रण की 4 ग्राम मात्रा सुबह और शाम गुनगुने पानी के साथ लेनी है।

सर्दी में राहत देता है- अजवाइन, काला नमक और हींग सर्दी और खांसी में राहत दिलाने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। यह गले की खराश से राहत दिलाता है। आप इस चूर्ण का सेवन गर्म पानी के साथ करें।

अजवाइन, काला नमक और हींग का सेवन कैसे करें

इस मिश्रण को आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसे पीसकर पाउडर की तरह भी बनाया जा सकता है। इसमें आपको 10 ग्राम हींग मिलानी है। लगभग 300 ग्राम अजवाइन के बीज और 200 ग्राम काला नमक लें। सभी चीजों को मिलाकर पीस लीजिए। आप इसे ऐसे ही मिक्स करके भी रख सकते हैं। इसे आप सुबह-शाम जब भी चाहें 1-2 चम्मच खा सकते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब