लाइव न्यूज़ :

कैंसर रोगियों की देखभाल करने वालों को झेलना पड़ता है मानसिक तनाव, अध्ययन में सामने आए और भी कई पहलू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2022 16:26 IST

डॉक्टर अमृता राकेश के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में सामने आया है कि कैंसर से जूझ रहे लोगों की देखभाल करने वालों को मनोवैज्ञानिक तनाव का सामना करना पड़ता है। रोगियों के साथ रहने पर देखभाल करने वालों के जीवन की गुणवत्ता पर भी सीधा प्रभाव पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकैंसर उन 10 रोगों में शामिल हो गया है, जिनसे दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौत होती हैंकैंसर से जूझ रहे लोगों की देखभाल करने वाले भी तनाव से जूझ रहे हैंऐसे लोगों के हालात के बारे में जानकारी लेना और उनकी मदद करना जरूरी है

नई दिल्ली: एम्स-पटना के चिकित्सकों के अध्ययन के अनुसार कैंसर से जूझ रहे लोगों की देखभाल करने वालों को मनोवैज्ञानिक तनाव का सामना करना पड़ता है, जिसे अकसर नजर अंदाज कर दिया जाता है। इससे उनके जीवन की गुणवत्ता और मरीज की देखभाल प्रभावित होती है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-पटना के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग ने कैंसर रोगियों की देखभाल करने वालों के जीवन की गुणवत्ता जानने के लिए जुलाई 2020 से मार्च 2021 के बीच यह अध्ययन किया। अध्ययन के दौरान कुल 350 तीमारदारों से संपर्क किया गया, जिनमें से 264 ने बात की। इन लोगों से 31 प्रश्न पूछे गए। इनमें से सात सवाल उनपर पड़े बोझ, 13 सवाल दिनचर्या के प्रभावित होने, आठ सवाल हालात को सकारात्मक रूप से संभालने और तीन सवाल वित्तीय चिंताओं के बारे में थे।

डॉक्टर अमृता राकेश के नेतृत्व में किए गए अध्ययन के परिणाम अंतरराष्ट्रीय 'पत्रिका जनरल ट्रीटमेंट एंड रिसर्च कम्युनिकेशंस' में प्रकाशित हुए हैं। 'रेडिएशन ऑनकोलॉजी' विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर और अध्ययन के सह लेखक डॉक्टर अभिषेक शंकर ने कहा कि 54 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कैंसर रोगी को एक बोझ माना जबकि 55 फीसद ने इलाज को लेकर वित्तीय चिंताओं की बात स्वीकार की। डॉक्टर शंकर ने कहा कि लगभग 62 प्रतिशत को लगता है कि उनकी दिनचर्या बदल गई है और करीब 38 फीसद उत्तरदाताओं ने कहा कि उन्होंने समय के साथ खुद को हालात में ढाल लिया है।

तीमारदारों से मनोवैज्ञानिक तनाव के बारे में भी सवाल पूछे गए। डॉक्टर ने कहा, "तीमारदार के जीवन की खराब गुणवत्ता और मनोवैज्ञानिक तनाव के बीच गहरा संबंध पाया गया।" मुख्य लेखक डॉक्टर राकेश ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण अध्ययन में निर्धारित समय की तुलना में अधिक समय लगा। कोविड-19 के कारण कम लोग कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल आए। अध्ययन की सह लेखिका और एम्स-पटना में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की अतिरिक्त प्रोफेसर व प्रमुख डॉक्टर प्रितांजलि सिंह ने कहा, "कैंसर पर जिस तरह से ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, उसी तरह रोगियों के तीमारदारों की बेहतरी पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। रोगियों के साथ रहने पर इनके जीवन की गुणवत्ता पर भी सीधा प्रभाव पड़ रहा है।"

उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे लोगों के हालात के बारे में जानकारी लेना और उनकी मदद करना जरूरी है। अध्ययन में कहा गया है कि बीते वर्षों के दौरान कैंसर के मामलों में कई गुणा वृद्धि हुई है और विश्व स्वास्थ्य संगठन के वैश्विक स्वास्थ्य अनुमान 2019 के अनुसार कैंसर उन 10 रोगों में शामिल हो गया है, जिनसे दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौत होती हैं।

इनपुट- एजेंसी

टॅग्स :कैंसरएम्सHealth and Family Welfare Departmentडॉक्टरकैंसर डाइट चार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम