लाइव न्यूज़ :

क्या डायबिटीज के मरीज केला और घी खा सकते है, आइए जानते है क्या कहते है एक्सपर्ट्स

By आजाद खान | Updated: November 14, 2022 19:10 IST

जानकारों की माने तो शुगर वाले मरीज कई चीजों को लेकर यह दुविधा में रहते है कि ये उनके सेहत के लिए कितना सही है। ऐसे में वे अपने खान-पान को लेकर गई गलत धारणाएं भी रखते है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरी दुनिया में आज वर्लड डायबिटीज डे मनाया जा रहा है। आम तौर पर डायबिटीज के मरीज अपने खान-पान को लेकर चिंतित रहते है।तो आइए जानते है कि शुगर वाले मरीज क्या-क्या खा सकते है।

What To Eat In Diabetes: आज वर्लड डायबिटीज डे है, ऐसे में आज डायबिटीज मरीजों के खान पान को लेकर चर्चा करते है। आम तौर पर डायबिटीज के मरीज अपने खान-पान को लेकर हमेशा चिंतित रहते है। उन्हें किसी भी चीज को खाने से पहले यह सोचना होता है कि क्या यह उनके सेहत के लिए सही होगा। ऐसे में कई ऐसी चीजें होती है जिससे आप बिना सोचे समझे दिल खोल कर खा सकते है। 

तो आइए जान लेते कि रोज-मर्रा की वे कौन-कौन सी चीजें है जिसे डायबिटीज के मरीज बिना किसी परेशानी या चिंता के आसानी से खा सकते है। आइए एक-एक करके जान लेते है। 

शुगर वाले मरीजों को केला खाना चाहिए?

लोगों में यह आम है कि शुगर के मरीजों को केला नहीं खाना चाहिए। यह बात सही नहीं है, ऐसा इसलिए क्योंकि केला खाने से शुगर वाले मरीजों में कोई दिक्कत नहीं होती है। ऐसे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) में केला बहुत नीचे है जिस कारण यह साबित हो जाता है शुगर वाले मरीजों के लिए यह नुकसानदेह नहीं होता है। 

यही नहीं केला में पाए जाने वाले फ्रूक्टोज यानी फलों से मिलने वाली शुगर का स्तर भी बहुत ही कम होता है, यही कारण है कि डायबिटीज के मरीज को केला खाने की सलाह दी जाती है। 

डायबिटीज के मरीजों को घी खाना चाहिए?

जिस तरीके से केला को डायबिटीज के मरीज खा सकते है, उसी तरीके से ये मरीज घी को भी खा सकते है। आम तौर पर डायबिटीज के मरीज घी को नहीं खाते है, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता है शुगर में घी खाने से उनकी सेहत खराब हो सकती है। 

लेकिन जानकार यह कहते है कि ये मरीज केला की तरह घी को भी खुल कर खा सकते है। जिस तरीके से केला इन मरीजों को नुकसान नहीं पहुंचाता है उसी तरीके से घी भी डायबिटीज के मरीजों को नुकसान नहीं पहुंचाता है। 

शुगर के मरीज ये भी खा सकते है

एक्सपर्ट्स की माने तो कई ऐसी और भी चीजें जो शुगर वाले मरीज आसानी से बिना किसी डर के खा सकते है। उनके अनुसार, डायबिटीज के मरीज नारियल, नारियल पानी, नारियल का तेल और नारियल की मलाई को भी खा-पी सकते हैं।  

ऐसे में उनको अपने डाइट का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए ताकि वे अपने शुगर को कंट्रोल कर पाए और अपने शरीर को सही से रख पाएं।  

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डायबिटीजडायबिटीज डाइटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार