लाइव न्यूज़ :

हर रोज 4 हजार कदम चलने से नहीं होगी मौत जल्दी! शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानें वॉक के फायदे

By आजाद खान | Updated: August 10, 2023 13:13 IST

शोध में यह खुलासा हुआ है कि हर रोज चार हजार कदम चलने पर महिला और पुरुष दोनों को समान रूप से फायदा पहुंचेगा।

Open in App
ठळक मुद्देहर रोज पैदल चलने को लेकर एक नई शोध सामने आई है। शोध के अनुसार, रोजाना चार हजार पैदल चलने वाले लोग जल्दी नहीं मरते है। यही नहीं ऐसे चलने से किसी भी बीमारी के कारण मरने की संभावना भी कम हो जाती है।

Health Tips: रोजाना पैदल चलने को लेकर एक नई शोध सामने आई है। इस रिसर्च में यह साबित हुआ है कि जो कोई हर रोज चार हजार कदम पैदल चलता है, उन लोगों में जल्दी मरने का खतरा काफी कम हो जाता है। यही नहीं रिसर्च में यह भी पाया गया है कि रोजाना चलने से किसी बीमारी के कारण होने वाले मौत में भी कमी पाई गई है। 

बता दें कि कार्डियोवैस्कुलर डिजीज को लेकर भी इस शोध में यह खुलासा हुआ है कि जो लोग हर रोज 2337 कदम चलते है तो उन में इस बीमारी से मरने के खतरे में कमी आएगी। ऐसे में आइए इस सोध के बारे में पूरा जानते है और साथ ही चलने के फायदे के बारे में भी जानकारी ले लेते है। 

क्या खुलासा हुआ है

मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉड्ज, पोलैंड द्वारा की गई रिसर्च में यह पाया गया है कि जो लोग हर रोज चार हजार कदम चलते है वे जल्दी नहीं मरते है। इस शोध पर बोलते हुए Maciej Banach, कार्डियोलॉजी प्रोफेसर ने बताया कि इस रिसर्च को पूरा करने के लिए 226,889 लोगों को शामिल किया गया था। इसमें 17 पुरानी रिसर्च को शामिल किया गया था। 

बता दें कि इस रिसर्च में देश और विदेश के लोगों को शामिल किया गया था। शोधकर्ताओं की अगर माने तो इस रिसर्च में सामने आए परिणाम पुरुष और महिला दोने पर लागू होते है और इससे दोनों को फायदा मिलेगा। यही नहीं इसका लाभ अलग-अलग जगहों पर रहने वाले लोगों और तरह-तरह के तामपान में बसने वाले लोगों को भी मिलेगा। 

पैदल चलने के फायदे

जानकार पैदल चलने के कई फायदे गिनाते है। पैदल चलने से केवल लोग जल्दी नहीं मरते बल्कि इससे उन्हें तमाम तरह की समस्याओं से भी राहत मिलती है। जो लोग पैदल चलते है उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है साथ ही साथ कोलेस्टॉल को भी कम रहता है। 

अगर सही तरीके से और लगातार चला जाए तो इससे आपकी अच्छी खासी कैलोरी बर्न होती है। इससे आपका मेंटल हेल्थ भी सही रहता है और इससे आपकी नींद की गुणवत्ता भी सुधरती है। यही नहीं इससे डिप्रेशन और तनाव भी कम होता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब