लाइव न्यूज़ :

सस्ती और किफायती ये दवा हो सकती है कोविड से बचाव में लाभदायक, अध्ययन में खुलासा, जानें क्या है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2022 19:53 IST

13 देशों में अस्पतालों में सार्स-कोव-2 से संक्रमित उन मरीजों पर नज़र रख रहे हैं, जिन्हें सांस के जरिए हेपरिन की खुराक दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देहेपरिन एक आशाजनक उपचार हो सकता है।वायरस के खिलाफ एक संभावित निवारक भी हो सकती है। संक्रमण का उपचार करने के साथ ही संक्रमण को रोकने में भी मददगार हो सकती है। 

मेलबर्नः व्यापक रूप से उपलब्ध और रक्त को पतला करने वाली सस्ती और किफायती दवा हेपरिन संभवत: कोविड-19 का उपचार कर सकती है। यह बात एक अध्ययन के शुरुआती परिणामों में कही गई है।

अध्ययन में यह भी कहा गया कि यह दवा सांस के जरिए लिए जाने पर फेफड़ों की क्षति को सीमित कर सकती है और कोरोना वायरस से होने वाले संक्रमण को भी रोक सकती है। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) के अनुसंधानकर्ता और उनके सहकर्मी 13 देशों में अस्पतालों में सार्स-कोव-2 से संक्रमित उन मरीजों पर नज़र रख रहे हैं, जिन्हें सांस के जरिए हेपरिन की खुराक दी गई।

ब्रिटिश जर्नल ऑफ क्लिनिकल फार्माकोलॉजी में प्रकाशित 98 रोगियों के प्रारंभिक परिणामों में कहा गया है कि हेपरिन एक आशाजनक उपचार हो सकता है और यह वायरस के खिलाफ एक संभावित निवारक भी हो सकती है। अध्ययन में कहा गया है कि दवा कोरोना वायरस संक्रमण का उपचार करने के साथ ही संक्रमण को रोकने में भी मददगार हो सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम