लाइव न्यूज़ :

Black Fungus: तेजी से बढ़ रहे 'ब्लैक फंगस' के मामले, हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताये, लक्षण और बचने के 8 उपाय

By उस्मान | Updated: May 15, 2021 09:04 IST

यह फंगल इन्फेक्शन कोरोना के ठीक हुए मरीजों को अधिक प्रभावित कर रहा है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के ठीक मरीजों में बढ़ रहा इसका खतराकई राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं मामलेमरीजों में अंधेपन का कारण बन सकता है इन्फेक्शन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच बढ़ते फंगल इन्फेक्शन म्यूकोरमाइकोसिस  (mucormycosis) को लेकर दिशा-निर्देश जारी किये हैं। यह एक गंभीर रोग है जो कोरोना से ठीक हुए मरीजों खासकर डायबिटीज के रोगियों में देखा जा रहा है। महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई राज्यों में इसके मामले पाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'जागरूकता और शीघ्र निदान फंगल संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद कर सकता है।' उन्होंने इस बीमारी पर चार स्लाइड जारी किये हैं जिनमें बीमारी क्या है, लक्षण क्या हैं, कैसे फैलता है और आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। 

म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस क्या है?

इस बीमारी को पहले जाइगोमाइकोसिस (Zygomycosis) कहा जाता था। यह एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन होता है। आमतौर पर यह इंफेक्शन नाक से शुरू होता है। जो धीमे-धीमे आंखों तक फैल जाता है। इसका इंफेक्शन फैलते ही इलाज जरूरी है। 

मरीज इससे कैसे संक्रमित हो सकता है?

ऐसे लोगों जो पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, वैरिकोनाज़ोल थेरेपी ली है, डायबिटीज के मरीज हैं, स्टेरॉयड द्वारा इम्यूनोसप्रेशन या लंबे समय तक आईसीयू में रहे हैं, वो लोग फंगल संक्रमण के शिकार हो सकते हैं।

इन लक्षणों पर रखें नजर

अगर आपको नाक में सूजन या ज्यादा दर्द हो, आंखों से धुंधला दिखने लगे, बुखार, सिरदर्द और खांसी हो, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। यह संक्रमण आमतौर पर साइनस, मस्तिष्क या फेफड़ों को प्रभावित करता है और इसलिए कोरोना से पीड़ित या ठीक होने वाले लोगों में काफी आम हो सकता है।

क्या करें  - hyperglycaemia पर कंट्रोल रखें- ब्लड ग्लूकोज लेवल की जांच करते रहें - स्टेरॉयड का विवेकपूर्ण उपयोग करें- ऑक्सीजन थेरेपी के दौरान साफ पानी का इस्तेमाल करें - एंटीबायोटिक्स और एंटी फंगल का कम इस्तेमाल करें

क्या नहीं करें- लक्षणों को नजरअंदाज न करें - नाक और साइनस के सभी मामलों को फंगल इन्फेक्शन न समझें - फंगल एटियलजि का पता लगाने के लिए उचित रूप में आक्रामक जांच की मांग करने में संकोच न करें

म्यूकोरमाइकोसिस से जुड़े लक्षण क्या हैं?

म्यूकोरमाइकोसिस आमतौर पर नाक, आंख, मस्तिष्क और साइनस जैसे हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। इसके लावा इसके लक्षणों में चेहरे में सूजन, दर्द और सुन्नता, नाक से असामान्य (खूनी या काला-भूरा) डिस्चार्ज होना, सूजी हुई आंखें, नाक या साइनस में जमाव, नाक या मुंह के ऊपरी हिस्से पर काले घाव होना शामिल हैं। इसके अलावा इसके मरीजों को बुखार, खांसी, सीने में दर्द और सांस की तकलीफ जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

किसे है इसका ज्यादा खतरा

यह फंगल संक्रमण आमतौर पर उन रोगियों में देखा जाता है जो कोरोना से ठीक हो गए हैं लेकिन डायबिटीज, किडनी या हार्ट फेलियर या कैंसर जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम वाले कोरोना के रोगियों को इस घातक संक्रमण का अधिक खतरा है।

म्यूकोरमाइकोसिस का इलाज

इसके मरीजों को डॉक्टरों से मदद लेनी चाहिए। एंटिफंगल दवाओं से इसका इलाज हो सकता है। कोई भी दवा डॉक्टरों या किसी विशेषज्ञ की सलाह पर लें। गंभीर मामलों में डेड टिश्यू को हटाने के लिए सर्जरी आवश्यक हो सकती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहर्षवर्धनहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब