लाइव न्यूज़ :

Black Fungus: ब्लैक फंगस का इंजेक्शन लगने के बाद ठंड से कांपने लगे 40 प्रतिशत मरीज, जानें पूरा मामला

By उस्मान | Updated: June 9, 2021 15:57 IST

ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के साइड इफेक्ट्स के मामले इंदौर के एक अस्पताल में सामने आये हैं

Open in App
ठळक मुद्देब्लैक फंगस के इंजेक्शन के साइड इफेक्ट्स के मामले इंदौर के एक अस्पताल में सामने आये हैं मरीजों में कंपकंपी और बुखार की शिकायतमामले की हो रही है जांच

भारत में कोरोना वायरस के बीच ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता जा रहा है। देशभर में इस खतरनाक बीमारी के 28 हजार से ज्यादा मामले हो गए हैं। इस बीच बीमारी के इंजेक्शन को लेकर एक हैरान करने वाला मामला इंदौर से सामने आया है। 

बताया जा रहा है कि यहां के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) वॉर्ड में भर्ती करीब 40 प्रतिशत मरीज हिमाचल प्रदेश के एक दवा संयंत्र में बना एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन लगाए जाने के बाद ठंड से कांपने लगे। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को यह इंजेक्शन लगाने का सिलसिला एहतियात के तौर पर रोक दिया है। 

गौरतलब है कि एमवायएच, राज्य में ब्लैक फंगस का इलाज करने वाला सबसे व्यस्त अस्पताल है जहां इंदौर के अलावा अन्य जिलों के मरीज भी भर्ती हैं। यह अस्पताल शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध है। 

इंजेक्शन के बाद ठंड लगने की शिकायतमहाविद्यालय के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने को बताया कि एमवायएच के ब्लैक फंगस वॉर्ड में भर्ती करीब 200 लोगों को शनिवार को लाइऑफिलाइज्ड (हिम शुष्कन विधि से तैयार) एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की एक-एक खुराक दी गई थी। इनमें से लगभग 80 मरीजों ने तेज ठंड लगने की शिकायत की, जबकि अन्य लोगों को इससे कोई तकलीफ नहीं हुई।

दीक्षित ने बताया, 'हिमाचल प्रदेश के एक दवा संयंत्र में तैयार एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन के इस प्रभाव के बाद हमने मरीजों को इसे लगाना एहतियात के तौर पर रोक दिया है। हमें इस संयंत्र में तैयार एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की 3,000 शीशियां मिली थीं।'

डीन ने हालांकि यह भी कहा कि यह तथ्य पहले से ज्ञात है कि एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन लगाए जाने के बाद 30 से 70 प्रतिशत मरीजों में बुखार, ठंड लगने और शरीर अकड़ने सरीखे प्रभाव सामने आ सकते हैं। 

बुखार और उल्टी की भी शिकायतबहरहाल, राज्य के अन्य इलाकों में भी ब्लैक फंगस के मरीजों पर एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन लगाए जाने के बाद अलग-अलग प्रभाव सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सागर स्थित शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती 27 मरीज यह इंजेक्शन लगाए जाने के बाद हल्के बुखार, कंपकंपी और उल्टी होने की शिकायत कर चुके हैं। 

इस बीच, विपक्षी कांग्रेस ने राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों पर एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन के प्रभावों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, "उच्चस्तरीय जांच के जरिये पता लगाया जाना चाहिए कि संबंधित मरीजों को दिए गए एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शनों की गुणवत्ता कैसी थी? 

यह जांच पूरी होने तक हिमाचल प्रदेश की संबंधित दवा इकाई से नयी खेप नहीं खरीदी जानी चाहिए।' अधिकारियों ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए एम्फोटेरिसिन-बी के 12,240 इंजेक्शनों की खेप इंजेक्शन शुक्रवार को विशेष विमान से इंदौर पहुंची थी। 

ये इंजेक्शन हिमाचल प्रदेश के बद्दी की एक दवा इकाई से खरीदे गए और इन्हें मध्य प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया था।  

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :ब्लैक फंगसकोरोना वायरसमेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब