B'Day Special: हीरो बनने से पहले इन दो जानलेवा बीमारी से पीड़ित थे अर्जुन कपूर, जीवन हो गया था नीरस

By उस्मान | Published: June 26, 2018 11:28 AM2018-06-26T11:28:08+5:302018-06-26T11:28:08+5:30

अपनी पहली फिल्म 'इश्कजादे' के लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की और 50 किलो वजन घटाया। 

Birthday special Arjun Kapoor diet and workout plan for his weight loss | B'Day Special: हीरो बनने से पहले इन दो जानलेवा बीमारी से पीड़ित थे अर्जुन कपूर, जीवन हो गया था नीरस

Arjun Kapoor workout and diet plan on his birthday

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन मन रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर का वजन 140 किलो था। इतना वजन होने के साथ अर्जुन को लगता था कि वे करियर में क्या करेंगे। तब सलमान खान ने उन्हें वजन कम करनी की सलाह दी और बैड बॉय की छवि से उबारने में उनकी मदद की। अपनी पहली फिल्म 'इश्कजादे' के लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की और 50 किलो वजन घटाया। 

फिल्मों के लिए घटाया 50 किलो वजन

उनका हीरो बनने का सफर आसान नहीं था। उनका सबसे बड़ा दुश्मन उनका मोटापा था। उनकी फिजिक हीरो जैसी नहीं थी। फिल्मों में आने से पहले उनका वजन 140 किलो था। लेकिन सलमान की इंस्पिरेशन से अर्जुन ने अपनी फिजिक पर काम किया और 50 किलो वजन घटाया। 

10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाते थे

अधिक वजन होने के साथ-साथ अर्जुन अस्थमा से भी पीड़ित थे। अधिक वजन और अस्थमा होने के कारण वे 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मोटापा उनकी लाइफ का एक हिस्सा था। वे कभी भी अपना वजन कम नहीं करना चाहते थे। 

सलमान से मिली वजन कम करने की प्रेरणा

अर्जुन कभी अपना वजन कम नहीं करना चाहते थे। इसी दौरान सलमान खान से उन्हें इंस्पिरेशन मिली और उन्होंने अपना वजन कम करने की प्लानिंग की। सलमान ने उनसे कहा था यदि वे वजन कम कर ले, तो हीरो बन सकते है। यही वो पल था जब अर्जुन ने एक्टर बनने के लिए अपना वजन कम करने की सोची।

4 साल में कम किया था वजन

अर्जुन कपूर ने खुद को फिट बनाने के लिए सलमान खान के साथ ट्रैवल किया। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैं और सलमान एक साथ वर्कआउट करते थे। वो मेरे खाने पर हमेशा नजर रखते थे। वो मुझे मशीन की तरह समझते, जो सिर्फ वजन कम करने का काम करती है। उनके डेडीकेशन, डिसीप्लीन ने मेरी लाइफ को चेंज करके रख दिया। मैं आज जो कुछ भी हूं वो सलमान की वजह से ही हूं। मैंने 4 साल में अपना वजन कम किया था'।

ऐसा था अर्जुन का वर्कआउट प्लान

अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक महीने में करीब 10 किलो तक वजन कम किया करते थे। हालांकि, इस दौरान उनका वेट बढ़ता-घटता रहता था। अर्जुन ने वजन कम करने के लिए क्रॉस फिट एक्‍सरसाइज करनी शुरू की, जो कि छोटी मसल्‍स पर फोकस करती है। यह एक्‍सरसाइज 20 मिनट की होती है। इनके अलावा उन्होंने वेट ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज, सर्किट ट्रेनिंग, बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट, पुलअप्स जैसी एक्सरसाइज भी की।

यह था अर्जुन का डाइट प्लान

एक वक्त था जब अर्जुन छह बर्गर एक साथ खा जाते थे। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी डाइट पर काफी काम किया और जंक फूड खाना कम कर दिया। उन्हें लगा था कि डाइट और एक्सरसाइज में तालमेल बैठाकर चलना पड़ेगा। उन्होंने अपना डाइट प्लान तैयार किया।

ब्रेकफास्ट- टोस्‍ट, 4-6 अंडे और वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक।

लंच - बाजरे या आटे की रोटी, सब्‍जी, दाल और चिकन।

डिनर- मछली या चिकन और चावल। वे मीठाई से दूर रहते हैं।

(फोटो-सोशल मीडिया) 

English summary :
Bollywood actor Arjun Kapoor is celebrating his 33rd birthday today. Arjun Kapoor's weight was 140 kg before coming into the movies. With so much weight, Arjun thought what he would do in his career. Salman Khan then advised Arjun Kapoor to lose weight and helped him overcome the image of a Bad Boy. For Arjun Kapoor's first film 'Ishaqzaade', he worked hard on his body and reduced his weight upto 50 kg.


Web Title: Birthday special Arjun Kapoor diet and workout plan for his weight loss

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे