लाइव न्यूज़ :

नई पीढ़ी को नहीं आ रहे अब 32 दांत, अकल दाढ़ भी गायब! बीएचयू के विशेषज्ञ का दावा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 26, 2022 07:53 IST

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के एक विशेषज्ञ के अनुसार इंसानों में खाने को चबाने वाले दातों की संख्या 12 से घटकर 8 हो गई है। कई युवाओं में अकल दाढ़ भी भी नहीं हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनई पीढ़ी में 32 नहीं अब केवल 28 दांत ही उग रहे हैं, बीएचयू के विशेषज्ञ का दावा।आजकल 15-20 फीसद युवाओं में अकल दाढ़ हो ही नहीं रही है, जिनमें हो भी रही है उनके लिए बन रही परेशानी का सबब।15-20 फीसदी युवाओं को 32 की जगह 28 दांत ही उग रहे हैं, चबाने वाले दांत घटकर 8 हुए।

वाराणसी: अक्सर आम बोलचाल की भाषा में लोग 32 दांत का जिक्र करते हैं। खुश हुए तो बत्तीसी न दिखाने और नाराज होने पर मार कर बत्तीसी छटकाने की धमकी भी देते हैं। हालांकि, जल्द ही ऐसे मुहावरे कहानियों में सिमट कर रह जाएंगे।

दरअसल, नई पीढ़ी में बत्तीसी हो ही नहीं रही। अब सिर्फ 28 दांत ही उग रहे हैं। ऐसा दिनचर्या व खानपान में बदलाव के कारण हो रहा है। आजकल 15-20 फीसद युवाओं में अकल दाढ़ हो ही नहीं रही है। जिन लोगों में हो रही है, उनमें भी बेतरतीब ढंग से उग रही है और आगे चल कर उनके लिए परेशानी का सबब बन रही है। इनमें मवाद की थैली बन जा रही है और इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जा रहा है।

BHU के विशेषज्ञ के अनुसार चबाने वाले दांत घटकर 8 हुए

चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू स्थित दंत चिकित्सा संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो. टी.पी. चतुर्वेदी बताते हैं कि 12 ऐसे दांत होते हैं जो खाना खाने में सहायक होते हैं। ये छह ऊपर और छह दांत नीचे होते हैं। इन्हें मोलर कहते हैं। शेष 20 दांत सामने होते हैं। अब 15-20 फीसदी युवाओं को 32 की जगह 28 दांत ही उग रहे हैं। चार दांत कम हो गए हैं जिन्हें थर्ड मोलर कहा जाता है।

यह स्थिति पिछले 10 से 30 सालों में देखी जा रही है। अकल दाढ़ 18 से 25 साल के बीच आती है। प्रो. टी. पी. चतुर्वेदी ने बताया कि अमूमन 18 से 25 साल के बीच में लोगों में 29 से लेकर 32वां दांत निकलता है। इसे थर्ड मोलर दांत कहते हैं।

खाना चबाने के लिए 12 दातों के घटकर 8 होने से अब लोगों को खाना चबाने में भी समस्या हो रही है। सामने की ओर से काटने के लिए 20 दांत होते हैं, इसमें कोई बदलाव नहीं है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सबनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब