लाइव न्यूज़ :

इस एक उपाय से 1 मिनट में ऐसे पाएं हिचकी से छुटकारा

By उस्मान | Updated: February 19, 2018 13:39 IST

अगर आपको बार-बार हिचकी आती है, तो आपको यह उपाय ट्राई करने के साथ-साथ डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए।

Open in App

हिचकी एक ऐसी समस्या है, जिसे लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन कई बार हिचकी इतनी तेज और देर तक आती है जिससे आपको परेशानी होने लगती है और ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। हिचकी की वजह से कई बार आपको दूसरे लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। इतना ही नहीं हिचकी के समय आपको बात करने और यहां तक कि कुछ खाने में भी परेशानी हो सकती है। अगर आप अक्सर हिचकी की परेशान रहते हैं, तो हम आपको इस समस्या से राहत पाने का एक आसान उपाय बता रहे हैं। 

हिचकी क्यों आती है

जब शरीर में डायफ्राम सिकुड़ता है, तो हिचकी की समस्या होती है। डायफ्राम एक मांसपेशी होती है, जो छाती को पेट से अलग करती है। ये सांस लेने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाती है। आपको बता दें कि फेफड़ों में हवा भरने के लिए डायफ्राम का सिकुड़ना जरूरी होता है। डायफ्राम के बार-बार सिकुड़ने से फेफड़े तेजी से हवा अंदर खींचते हैं। ऐसा जोर से हंसने, मसालेदार चीजें खाने, जल्दी-जल्दी खाने या फिर पेट फूलने से हो सकता है। डॉक्टर के अनुसार, ज्यादा खानेपीने से भी हिचकी आ सकती है। इसका कारण यह है कि ज्यादा खाने से पेट फैलता है और पेट फैलने से एसिड भोजन नली में चला जाता है, जिससे डायाफ्राम में जलन होती है। 

क्या हिचकी आना कोई गंभीर समस्या है

पूर्वी दिल्ली स्थित करुणा हॉस्पिटल में फिजीशियन डॉक्टर अविनाश के अनुसार, हिचकी का यह मतलब नहीं है कि व्यक्ति किसी विशिष्ट विकार या बीमारी से पीड़ित है। लेकिन बार-बार हिचकी आने का मतलब डायाफ्राम में इन्फ्लेमेशन, भोजन नली में विकार या यूरैमिया (खून में यूरिक एसिड का निर्माण) हो सकता है। इन मामलों में हिचकी लंबे समय तक आ सकती है। ऐसे मामले में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।  

हिचकी से एक मिनट में राहत पाने का आसान उपाय

आपको इंटरनेट पर हिचकी से राहत पाने के कई उपाय मिल सकते हैं। लेकिन अगर आप हिचकी से जल्दी राहत पाना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान उपाय है थोड़ी देर के लिए अपनी सांस रोकना। अब कभी आपको हिचकी आए, तो गहरी सांस लें और कुछ सेकंड तक अपनी रोककर रखें। इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ें। ध्यान रहे कि केवल एक बार ऐसा करने से हिचकी सही नहीं होगी बल्कि आप दो से चार बार ऐसा करें। जब आप सांस रोकते हैं, तो आपके फेफड़ों में मौजूद हवा डायाफ्राम को नीचे धक्‍के देने में मदद करती है और आपको हिचकी से राहत मिलती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब