लाइव न्यूज़ :

मां-बाप अपने बच्चों को दें ये एक चीज, बुढ़ापे तक देगा उनका साथ

By गुलनीत कौर | Updated: March 29, 2018 15:56 IST

जर्नल साइकोलॉजिकल साइंस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक वे बच्चे जो बचपन में अपने दोस्तों के साथ ज्यादा वक्त बिताते हैं, बढ़ती उम्र में उनका रक्तचाप और बीएमआई दोनों कम रहता है।

Open in App

माता-पिता को अपने बच्चों के दोस्त कभी पसंद नहीं आते हैं। उन्हें हमेशा यही डर होता है कि ये दोस्त उनके बच्चे को बिगाड़ देंगे, उसके साथ घूमने से बच्चे बुरी बातें सीख जाएंगे और पढ़ाई में पीछे रह जाएंगे। यही कारण है कि माता-पिता हमेशा अपने बच्चे को ये नसीहत देते रहते हैं कि 'उसे लफंगे के साथ घूमना बंद करो और जिंदगी में कुछ अच्छा करके दिखाओ' लेकिन हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार आपके बच्चे को आपकी सलाह से अधिक अपने दोस्तों की जरूरत है। उसके दोस्त उसकी सेहत और भविष्य दोनों के लिए अच्छी हैं। 

जर्नल साइकोलॉजिकल साइंस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक वे बच्चे जो बचपन में अपने दोस्तों के साथ ज्यादा वक्त बिताते हैं, दोस्तों के साथ खेलते हैं, बढ़ती उम्र में उनका रक्तचाप और बीएमआई दोनों कम रहता है। लेकिन इससे ठीक विपरीत यदि बचपन में बच्चों को दोस्तों का साथ ना मिले, खेल-कूद के जरिए वे असल खुशी को महसूस ना कर पाएं तो 30 की उम्र के बाद ऐसे लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं जिनमें से हाइपरटेंशन और बढ़ता वजन सामान्य है। 

शोध में 267 लोगों को शामिल किया गया, जिनमें से कुछ अभिभावक थे और कुछ जवां या मिड-एज भी थे। शोध में सभी से तरह-तरह के सवाल किए गए। अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चों के कितने दोस्त हैं, किस तरह के दोस्त हैं और वे अपने दोस्तों के साथ कितने घंटे खेलते हैं। शोध में नन्हे बच्चों से लेकर 6 वर्ष के बच्चे, 16 वर्ष और किशोरावस्था को लांघ चुके लोगों द्वारा अपने बचपन में की गई एक्टिविटीज को नोट किया गया। अंत में यह पाया गया कि वे लोग जिन्होंने बचपन में अपने दोस्तों के साथ काफी वक्त बिताया है वे 32 की उम्र के बाद रक्तचाप और बॉडी मास इंडेक्स के मामले में सेहतमंद रहे हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सबच्चों का विकास
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब