लाइव न्यूज़ :

रोजाना सुबह 1 कप लहसुन की चाय पीने से होते हैं ये 5 बड़े फायदे

By उस्मान | Updated: March 4, 2018 07:50 IST

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।

Open in App

आमतौर पर लहसुन का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका ज्यादा फायदा लेने के लिए आप इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं। लहसुन से आपके स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। लहसुन में एलिकिन नामक तत्व होता है, जिसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा लहसुन विभिन्न प्रकार के विटामिन और पोषक तत्वों से भी भरपूर है। इसमें विटामिन बी 1, बी 6 और सी के साथ- साथ मैंगनीज कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम और कई अन्य मिनरल्स होते हैं। लहसुन शरीर को मजबूती देने के साथ-साथ ऊर्जा भी देता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन के अनुसार, रोजाना सुबह एक कप लहसुन की चाय पीने से आपको यह फायदे होते हैं।  

यह भी पढ़ें- रोजाना सिर्फ 5-6 भीगे बादाम खाइए और फिर देखिए कमाल

1) वजन होता है कम

सुबह लहसुन की चाय पीने से आपके शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिसकी वजह से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट नष्ट होता है और आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। 

2) पाचन रहता है दुरुस्त

सुबह सुबह इस चाय का सेवन करने से आपके शरीर का मेटाबोलिज्म ठीक रहता है जिससे आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करता है और आप स्वस्थ रहते हैं। 

3) दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

लहसुन की चाय का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड का प्रवाह ठीक रहता है जिससे आपको हार्ट से संबंधित दिक्कत नहीं होती है। 

4) डायबिटीज रहता है कंट्रोल

अगर आप लहसुन की चाय का रोजाना सेवन करते हैं, तो आपके शरीर का कोलेस्ट्राल लेवल कम होता है जिसकी वजह से आपको डायबिटीज नहीं होती है। 

यह भी पढ़ें- क्या आप दुबले-पतले हैं? नाश्ते में इन 7 चीजों को खाने से बढ़ सकता है वजन

5) सर्दी-जुकाम से मिलती है राहत

लहसून में एंटीबायोटिक तत्व होते हैं इसलिए रोजाना इसकी चाय पीने से आपको सर्दी, जुकाम और खांसी आदि की समस्या नहीं होती है।

लहसुन की चाय बनाने के लिए सामग्री

1 लहसुन की कली1 गिलास पानी1 चुटकी कसा हुआ अदरक1 चम्मच नींबू का रस 1 चम्मच शहद

बनाने की विधि

-सबसे पहले आप एक गिलास पानी को उबालें और इसके बाद इसमें कसा हुआ अदरक और -लहसून को पीसकर डाल दें।-इसे 15 से 20 मिनट तक इसे पकने दें।-आंच को बंद करके इसे 10 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। -अब इस पानी को छान लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला दें।-लीजिए आपकी चाय तैयार है।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब