लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान भारत योजना : 3000 लोगों का मुफ्त में हुआ कोरोना टेस्ट, करोना की फ्री जांच कराने के लिए करें ये काम

By उस्मान | Updated: May 21, 2020 12:26 IST

जानिये आयुष्मान भारत के तहत आप कैसे कोरोना का इलाज करा सकते हैं

Open in App

कोरोना संकट के बीच 'आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना' (Ayushman Bharat Yojna) के तहत करीब 3000 लोगों का फ्री कोरोना टेस्ट किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2018 को 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत की शुरूआत की थी। इसे सरकार प्रायोजित दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना बताया गया है। 

2 हजार लोगों का हो रहा है कोविड-19 का इलाज

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने कहा कि देश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत 2,132 लोगों ने कोविड-19 का इलाज कराया या करा रहे हैं। सितंबर 2018 में शुभारंभ होने के बाद से एक करोड़ से अधिक लोगों ने देशभर के अस्पतालों में करीब 13,412 करोड़ रुपये के निशुल्क इलाज का लाभ उठाया है।

 

53 करोड़ लाभार्थियों की होगी कोविड-19 की निशुल्क जांच

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एक बयान में कहा, 'भारत सरकार आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई के सभी 53 करोड़ लाभार्थियों को कोविड-19 की निशुल्क जांच और इलाज देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।’

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए जन स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बनाई वेब सम्मेलनों की श्रृंखला आरोग्य धारा के पहले संस्कारण का आयोजन 21 मई को करने की योजना बनाई गई है। 

व्हाट्सएप पर बनेगा 'आस्क आयुष्मान' चैट बोट

बयान में कहा गया है कि इस सम्मेलन में हर्षवर्धन का प्रमुख संबोधन होगा और उनके व्हाट्सएप पर ‘आस्क आयुष्मान’ चैट बोट शुरू करने की संभावना है जिसमें एबी पीएजेएवाई के विभिन्न आयामों जैसे कि इसके लाभ, विशेषताएं, ई-कार्ड बनाने की प्रक्रिया, प्रतिक्रिया साझा करने और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में चौबीसों घंटे जानकारी मुहैया कराई जाएगी। 

अब तक 1 करोड़ लाभार्थियों को मिला लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ को पार कर गई है और इस योजना का काफी संख्या में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, 'हम प्रत्येक भारतीय के लिये गर्व का विषय है कि आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ को पार कर गई है । दो वर्ष से भी कम समय में इस कार्यक्रम ने काफी संख्या में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।' 

इन बीमारियों का हुआ इलाज

एनएचए ने अपने बयान में कहा कि लोगों ने इस योजना के तहत सबसे अधिक हड्डी रोग, हृदय रोग, हृदय तथा वक्ष रोग और वाहिकीय रोग, विकिरणों से होने वाले कैंसर तथा मूत्र रोगों के लिए इलाज कराया। 

आयुष्मान भारत योजना के तहत कोरोनो वायरस का मुफ्त इलाज कैसे करा सकते हैं

- सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन करना होगा।- आपको आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in के तहत पंजीकरण करना होगा।- सरकार की वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।- होम पेज पर जाएं और अपना मोबाइल नंबर डालें।- ओटीपी जनरेट ऑप्शन पर क्लिक करें।- अपने मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी नंबर को सत्यापित करें।- इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक विवरण भरें।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब