लाइव न्यूज़ :

Ayushman Bharat Yojana: फ्री इलाज और 5 लाख का बीमा देने वाली 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत अब करा सकेंगे लिंग परिवर्तन

By उस्मान | Updated: October 7, 2021 09:23 IST

आयुष्तमान भारत के तहत अब ट्रांसजेंडरों को भी मेडिकल कवर दिया जाएगा

Open in App
ठळक मुद्देआयुष्तमान भारत के तहत अब ट्रांसजेंडरों को भी मेडिकल कवर दिया जाएगास्माइल नामक योजना के जरिये मिलेगा लाभसरकार ने योजना के लिए 500 करोड़ रुपये किये मंजूर

भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojna) के तहत अब ट्रांसजेंडरों को भी मेडिकल कवर दिया जाएगा। इसके तहत सेक्स चेंज ऑपरेशन जैसी मेडिकल सुविधा दी जाएगी।

प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के नाम से मशहूर इस योजना में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का मेडिकल कवर दिया जाता है।

12 अक्टूबर को लॉन्च होगी स्माइल योजना

इसका लाभ अब सरकार की नई योजना Support for Marginalised Individuals for Livelihood and Enterprise (SMILE) के तहत ट्रांसजेंडरों को दिया जाएगा। इसमें हेल्थ कवर और हेल्थ इंटरवेंशन दोनों शामिल होंगे।

इकनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सचिव (सामाजिक न्याय और अधिकारिता) आर सुब्रह्मण्यम ने बताया, 'नई योजना के पांच घटक हैं - शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, पुनर्वास और आर्थिक संबंध। 

उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडरों के लिए आयुष्मान भारत के तहत पैकेज पर काम किया जा रहा है। यह ट्रांसजेंडर व्यक्तियों द्वारा आवश्यक सर्जरी और चिकित्सा सहायता को कवर करेगी।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय 12 अक्टूबर को SMILE योजना को शुरू करेगा। इस योजना की दो उप योजनाएं हैं - ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कल्याण के लिए व्यापक पुनर्वास के लिए केंद्रीय क्षेत्र की योजना और भीख मांगने के कार्य में लगे व्यक्तियों के व्यापक पुनर्वास के लिए केंद्रीय क्षेत्र की योजना। केंद्र ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए पंचवर्षीय कल्याण योजना के लिए 500 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं।

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनाहेल्थ टिप्सMedical and Healthमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!