लाइव न्यूज़ :

Ayushman Bharat Digital Mission: 10 करोड़ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड खाते से जोड़ा, अब तक 30 करोड़ से अधिक नागरिकों ने एबीएचए बने, जानें फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2023 16:31 IST

Ayushman Bharat Digital Mission: स्वास्थ्य रिकॉर्ड को अपने एबीएचए खातों से डिजिटल रूप से जोड़ने के साथ नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार इन रिकॉर्ड तक पहुंच सुनिश्चित कर सकेंगे और इसका प्रबंधन कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए एक व्यापक चिकित्सा रिकॉर्ड बनाने में सक्षम करेगा।बीडीएम पंजीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ प्रासंगिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड भी साझा कर सकते हैं।एबीडीएम ने एक और अहम पड़ाव छू लिया है।

नई दिल्लीः आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत 10 करोड़ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते से डिजिटल रूप से जोड़ा गया है। यह कदम विभिन्न स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए एक व्यापक चिकित्सा रिकॉर्ड बनाने में लोगों की मदद करता है।

अब तक 30 करोड़ से अधिक नागरिकों ने अपने विशिष्ट आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (एबीएचए) बनाए हैं। अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को अपने एबीएचए खातों से डिजिटल रूप से जोड़ने के साथ नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार इन रिकॉर्ड तक पहुंच सुनिश्चित कर सकेंगे और इसका प्रबंधन कर सकेंगे।

यह नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए एक व्यापक चिकित्सा रिकॉर्ड बनाने में सक्षम करेगा जिससे नैदानिक निर्णय लेने में सुधार होगा। नागरिक डिजिटल रूप से एबीडीएम पंजीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ प्रासंगिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड भी साझा कर सकते हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आर एस शर्मा ने एक ट्वीट में कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एबीडीएम ने एक और अहम पड़ाव छू लिया है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते से जुड़े 10 करोड़ स्वास्थ्य रिकॉर्ड के साथ, हम भारत में स्वास्थ्य सेवा को डिजिटल बनाने में हमारे प्रयासों का समर्थन करने के लिए सभी नागरिकों की सराहना करते हैं।” 

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनाHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत