लाइव न्यूज़ :

Ayurvedic Treatment Of thyroid: क्या आयुर्वेद में थायराइड को ठीक करने के लिए कोई कारगर दवा है, जानिए यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 6, 2024 07:07 IST

थायराइड के उपचार में आमतौर पर हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने के लिए दवाएं दी जाती है लेकिन बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या आयुर्वेद में थायराइड विकार को ठीक करने के लिए कोई कारगर दवा है।

Open in App
ठळक मुद्देथायराइड के उपचार में आमतौर पर हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने के लिए दवाएं दी जाती हैथायराइड हार्मोन के अधिकता या कमी से मनुष्य के कई अंग प्रभावित होते हैंथायराइड के कारण थकान, निद्रा विकार, वजन में बदलाव, मानसिक विकार जैसी कई समस्याएं होती हैं

Ayurvedic Treatment Of thyroid:  थायराइड विकार थायराइड हार्मोन के अधिक या कम उत्पादन से होता है। थायराइड के उपचार में आमतौर पर हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने के लिए दवाएं दी जाती है लेकिन बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या आयुर्वेद में थायराइड विकार को ठीक करने के लिए कोई कारगर दवा है। तो आज हम आपको थायराइड के उपचार में आयुर्वेद के योगदान के बारे में बता रहे हैं।

आयुर्वेदिक चिकित्सा दुनिया की सबसे पुरानी पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। इसमें मन, आत्मा और शरीर को संतुलन में रखकर बीमारी को रोकने या खत्म करने का प्रयास किया जाता है। आयुर्वेद मानता है कि मानव शरीर समेत सारा ब्रह्मांड पांच तत्वों से बना है। जिसे अग्नि, वायु, जल, आकाश और पृथ्वी कहते हैं।

भारत में हर 10 में से एक व्यक्ति थायराइड की समस्या से जूझ रहा है। 2021 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में क़रीब 4.2 करोड़ थायराइड के मरीज़ हैं।  लगभग एक तिहाई लोगों को पता ही नहीं चल पाता है कि वे इस रोग से पीड़ित हैं। यह बीमारी आमतौर पर महिलाओं में ज़्यादा पाई जाती है।

क्यों होती है थायराइड की समस्या

थायराइड की समस्या थायराइड ग्रंथियों में आने वाली खराबी के कारण होती है। श्वासनली के सामने और लारनेक्स के ठीक नीचे स्थित थायराइड ग्रंथि से मुख्य रूप से तीन प्रकार के हार्मोन स्रावित होते हैं। जिन्हें ट्राइडोथायरोनिन टी3, टेट्राइडोथायरोक्सिन टी4 और कैल्सीटोनिन कहा जाता है।

थायराइड हार्मोन के अधिकता या कमी से मनुष्य के कई अंग प्रभावित होते हैं। जिसके कारण शिशुओं में मस्तिष्क और दैहिक विकास रूकता है और वयस्कों में लगभग सभी चयापचय की समस्या पैदा होती है।

थायराइड के कारण थकान और नींद संबंधी विकारों, वजन में बदलाव, मानसिक विकार, आंत्र समस्याओं, मांसपेशियों और जोड़ों की समस्याओं, अनियमित मासिक धर्म, बांझपन और कामेच्छा की समस्या, त्वचा में बदलाव, शरीर में बदलाव के साथ कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। असामान्य हृदय गति, गर्दन का बढ़ना और मनोवैज्ञानिक समस्याएं भी दोषपूर्ण थायराइड से जुड़ी हो सकती हैं।

क्यों होता है थायराइड

आयुर्वेद कहता है कि अधिक तनावपूर्ण जीवन जीने से मनुष्य के थायराइड हार्मोन की सक्रियता पर असर पड़ता है। इसके अलावा दैनिक आहार में आयोडीन की मात्रा कम या ज्यादा होने से थायराइड ग्रंथियां विशेष रूप से सक्रिय हो जाती हैं। कभी-कभी मनुष्य में थायराइड अनुवांशिक भी हो सकता है।

यदि परिवार के दूसरे सदस्यों को भी यह समस्या रही हो तो परिवार के दूसरे सदस्यों को भी हो सकती है। महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान थायराइड हार्मोन्स में असंतुलन देखा जाता है क्योंकि उस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। भोजन में सोया उत्पादों का अधिक इस्तेमाल करने के कारण भी थायराइड की समस्या हो सकती है।

थायराइड का आयुर्वेदिक उपचार

मुलेठी से थायराइड का इलाज

मुलेठी के सेवन से थायराइड में लाभ मिलता है। मुलेठी में पाया जाने वाला प्रमुख घटक ट्रीटरपेनोइड ग्लाइसेरीथेनिक एसिड थायरॉइड कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।

श्वगंधा से थायराइड का इलाज

अश्वगंधा चूर्ण थायराइड में काफी प्रभावी होता है। थायराइड रोगियों को रात को सोते समय एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण गुनगुने दूध के साथ लेने से राहत मिलती है। इसके अलावा अश्वगंधा की पत्तियों या जड़ को भी पानी में उबालकर पी सकते हैं। अश्वगंधा हार्मोन्स को संतुलित करने में बेहद कारगर भूमिका निभाता है।

अलसी से थायराइड का इलाज

अलसी के चूर्ण से थायराइड के रोहियों को बहुत आराम मिलता है। दरअसल अलसी में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा -3 पाया जाता है। ओमेगा-3  थायरॉइड के कार्य को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए थायरॉइड के रोगियों को नियमित रूप से अलसी का उपयोग करना चाहिए।

टॅग्स :थाइरोइडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब