लाइव न्यूज़ :

अरुण जेटली निधन: 3 बड़ी सर्जरी, डायबिटीज, कैंसर, इस तरह धीरे-धीरे मौत के मुंह में जाते रहे जेटली, पढ़ें पूरी हेल्थ रिपोर्ट

By उस्मान | Updated: August 24, 2019 13:46 IST

Arun Jaitley Death: अरुण जेटली लंबे समय से डायबिटीज, सॉफ्ट टिश्यू सर्कोमा (कैंसर), किडनी की समस्याओं से पीड़ित थे। पिछले 15 सालों में उन्हें तीन बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2005 में दिल्ली के एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में बाईपास सर्जरी कराईसितंबर, 2014 में उन्हें दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरीपिछले कई महीनों से सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा से पीड़ित थेसाल 2005 में दिल्ली के एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में बाईपास सर्जरी

पिछले 14 दिनों से दिल्ली एम्स में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे अरुण जेटली आखिरकार मौत से हार गए और हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए। जेटली की मौत अचानक तबीयत खाराब होने की वजह से नहीं हुई है। वो एक लंबे समय से विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त रहे। वो लंबे समय से डायबिटीज, सॉफ्ट टिश्यू सर्कोमा (कैंसर), किडनी की समस्याओं से पीड़ित थे। पिछले 15 सालों में उन्हें तीन बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा। इस तरह धीरे-धीरे उनकी सेहत बिगड़ती रही और अंत में वो जिंदगी से हार गए। 

66 वर्षीय जेटली को 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें पिछले 14 दिनों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा था। डॉक्जेटरों ने उन्हें ECMO, IABP सपॉर्ट पर रखा था ताकि वह सांस ले सकें।

लंबे समय से बीमार थे जेटली

जेटली कई स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित हैं, जिनमें डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर शामिल हैं। अतिरिक्त वजन कम करने के लिए उन्होंने सितंबर 2014 में बेरिएट्रिक सर्जरी कराई। उन्होंने मई 2018 में एक किडनी ट्रांसप्लांट भी कराया था। उनके बायें पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया था जिसकी सर्जरी के लिए जेटली इसी साल जनवरी में अमेरिका भी गए थे। वो सितंबर 2014 में डायबिटीज मैनेज के लिए गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी करा चुके थे। इसके अलावा वो साल 2005 में हार्ट सर्जरी भी कराई।

डायबिटीज

अरुण जेटली काफी लंबे समय से डायबिटीज से पीड़ित थे। डायबिटीज इतना फैल गया था कि कंट्रोल नहीं हो पाता था। यही वजह थी कि उन्हें ब्लड सुगर मैनेज करने के लिए बाद में गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी करानी पड़ी। 

सॉफ्ट टिश्यू सर्कोमा कैंसर

पिछले कई महीनों से सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा से पीड़ित थे। यह एक तरह के कैंसर का प्रकार है और यह तब होता है, जब कोशिकाएं डीएनए के भीतर विकसित होने लगती हैं। यह कोशिकाओं में ट्यूमर के रूप में विकसित होता है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैलने लगता है। यानी यह बीमारी शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है, खासकर व्यक्ति के कंधों और पैरों को अधिक प्रभावित करती है। ये किसी भी उम्र में हो सकता है।

साल 2005 में बाईपास सर्जरी

अरुण जेटली ने साल 2005 में दिल्ली के एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में बाईपास सर्जरी कराई थी। उनकी सर्जरी देश के जानेमाने हार्ट सर्जन नरेश त्रेहन ने की थी। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की वजह से अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। 

साल 2014 में डायबिटीज मैनेज के लिए गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी

जेटली डायबिटीज से पीड़ित थे और ब्लड शुगर मैनेज करने के लिए सितंबर, 2014 में उन्हें दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी से गुजरना पड़ा था। हालांकि इसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार होने लगा था। लेकिन बाद में इस सर्जरी की वजह से उनकी हालत खराब होती चली गई। 

साल 2018 में किडनी ट्रांसप्लांट

साल 2018 तक उनका स्वास्थ्य पूरी तरह खराब हो चुका था। इस साल उन्होंने दिल्ली एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट से गुजरना पड़ा। इसके बाद वो बहुत ज्यादा बीमार रहने लगे। यही वह थी कि उन्होंने लोकसभा चुनाव से दूर रहने का फैसला किया।

टॅग्स :अरुण जेटलीएम्सहेल्थ टिप्सकैंसरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)डायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील