लाइव न्यूज़ :

सेक्स से जुड़े 5 सवाल जिनका जवाब सभी लड़के-लड़कियों को पता होना चाहिए

By उस्मान | Updated: March 6, 2018 17:36 IST

इन सवालों के जवाब जानने के बाद आपको अपनी सेक्स लाइफ बेहतर बनाने और यौन संचारित रोगों से बचने में मदद मिल सकती है।

Open in App

पेनिस साइज कैसे बढ़ाया जा सकता है? बिस्तर पर देर तक टिकने के क्या उपाय हैं? सेक्स से जुड़े यह ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब अधिकतर लोग जानना चाहता है। खासकर युवा इस तरह के सवालों में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ सवाल और उनका जवाब बता रहे हैं, जिन्हें आपको जानना जरूरी है। इससे आपको अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने और यौन संचारित रोगों से बचने में मदद मिल सकती है।   

1) सवाल- जिस तरह पुरुषों को वीर्य स्खलित (ejaculate) होता है, क्या महिलाओं को भी होता है? जवाब- महिलाओं को भी ऐसा होता है लेकिन उन्हें वीर्य स्खलित नहीं होता है। कुछ महिलाओं को ऑर्गैज्म के दौरान एक साफ तरह पदार्थ स्खलित होता है लेकिन यह सामान्य नहीं है।

 

2) सवाल- अगर कोई कंडोम का इस्तेमाल करता है, तो उसे गोलियां लेने की जरूरत नहीं होती है? जवाब- अगर आप कंडोम का सही तरह इस्तेमाल करते हैं और वो यौन संबंध के दौरान फटता नहीं है, तो आपको ओरल गोलियां लेने की जरूरत नहीं है।  

यह भी पढ़ें- क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी है ऐसी, तो 'लकी' हैं आप

3) सवाल- लड़की को असुरक्षित यौन संबंध के बाद केवल एक गोली लेनी है चाहिए उसे नियमित आधार पर गोली नहीं खानी चाहिए, क्या यह सही है? जवाब- एमरजेंसी पिल असुरक्षित यौन संबंध के 24-72 घंटे के भीतर लेनी चाहिए। यह गोली की प्रभावशीलता पर निर्भर करता है। कुछ ऐसी गोलियां भी हैं, जिनका सेवन गर्भधारण को रोकने के लिए नियमित रूप से किया जाता है। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना होगा कि गोलियां गर्भधारण को रोक सकती हैं एचआईवी / एड्स या अन्य एसटीडी को नहीं। 

4) सवाल- क्या पीरियड्स के दौरान सुरक्षित तरीके से यौन संबंध बनाया जा सकता है? जवाब- ऐसा हो सकता है क्योंकि इस दौरान प्रेगनेंसी का खतरा लगभग जीरो होता है। हालांकि कुछ महिलाओं के लिए यह एक दर्दनाक समय हो सकता है और वे ऐंठन से पीड़ित होती हैं इसलिए सेक्स का ख्याल उनके दिमाग में नहीं आता है। 

यह भी पढ़ें: ये 7 इशारे देखते ही समझ जाएं कि वो आपको 'किस' करना चाहती है, लेकिन...

5) सवाल- क्या ओरल या एनल सेक्स से एचआईवी हो सकता है? जवाब- वैजाइनल सेक्स कि तुलना में ओरल सेक्स से ट्रांसमिशन का खतरा कम होता है। लेकिन अनप्रोटेक्टेड एनल सेक्स के जरिए इसका अधिक खतरा होता है। इसलिए यौन संबंध के दौरान हमेशा कंडोम का इस्तेमाल करें। 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब