लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज, कैंसर से बचाती है हल्दी, यह भी हैं 10 फायदे

By उस्मान | Updated: May 23, 2018 10:41 IST

एक अध्ययन के अनुसार, हल्दी में कीमो-प्रोटेक्टिव गुण होते हैं और ये आपको कोलोन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, टी सेल ल्यूकेमिया, रेडिएशन ट्यूमर और ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में सहायक है।

Open in App

हल्दी का सदियों से विभिन्न रोगों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता रहा है। आपको जानकार हैरानी होगी कि खुशबूदार हल्दी न केवल खाने का रंग और स्वाद बढ़ाती है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य फायदे भी हैं। हल्दी आपको कैंसर, दिल के रोगों, डायरिया और सर्दी-खांसी सहित कई बीमारियों से बचाने में सहायक है। चलिए जानते हैं हल्दी के अन्य हैरान कर देने वाले फायदों के बारे में।

1) अल्जाइमर से बचाती है

एन्नल ऑफ दी इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, हल्दी अल्जाइमर को रोकने और उसके उपचार में सहायक है। हल्दी में डाईफरयूलॉयमेंथन (diferuloylmethan) तत्व होता है, जो न्यूरॉन्स के आसपास ज्यादा ऐमिलॉइड (amyloid) पट्टिका का बनना बंद कर देता है। 

2) कैंसर से बचाने में सहायक

जर्नल ऑफ कैंसर रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, हल्दी में कीमो-प्रोटेक्टिव गुण होते हैं और ये आपको कोलोन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, टी सेल ल्यूकेमिया, रेडिएशन ट्यूमर और ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में सहायक है। 

3) आर्थराइटिस

एरिजोना सेंटर फॉर फायटोमेडिसिन रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीओक्सीडैटिव गुण होते हैं, जिस वजह से ये गठिया के लिए एक बेहतर घरेलू उपाय है। 

4) डायबिटीज

हल्दी में करकुमीन (curcumin) होता है, जो इंसुलिन लेवल कंट्रोल करने और डायबिटीज की दवाओं के प्रभाव को बढ़ाने में सहायक है। एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण ये इंसुलिन प्रतिरोध कम कर देती है। 

5) लीवर

ये उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थों और ज्यादा शराब पीने से होने वाले नुकसान से बचाती है। जर्नल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार,  ये लीवर पर पड़ने वाले कोलेस्ट्रॉल के हानिकारक प्रभाव को भी कम करती है। 

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते ऐसे खा लें नींबू के छिलके, पूरी गर्मी नहीं होंगे बीमार

6) कोलेस्ट्रॉल

जर्नल ऑफ न्यूट्रीशनल बायोकेमिस्ट्री में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से हल्दी खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। यानि ये एलडीएल कम करती है और एचडीएल बढ़ाती है। 

7) गैस और दस्त

डॉक्टर एचके भकरु के अनुसार, हल्दी पाउडर को छाछ और सादे पानी के साथ मिलाकर पीने से दस्त, पेट फूलना आदि में राहत मिलती है। 

यह भी पढ़ें- रात सोने से पहले ना करें इन 8 चीजों का सेवन, बीच रात होगी दिक्कत

8) घाव

इसमें फेनोलिक तत्व होता है, जो इसे एक नेचुरल एंटीसेप्टिक तत्व बनाता है, जिस वजह से ये तेजी से घाव भरने में सहायक है। 

9) सर्दी-खांसी

करकुमीन होने की वजह से हल्दी सर्दी-खांसी के लिए बेहतर उपचार है। अगर आपके गले में खराश या खांसी है, तो आपको हल्दी का दूध पीने से आराम मिलेगा। 

10) त्वचा

इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेटिव गुण होते हैं जिस वजह से ये उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी करने, झुर्रियां और लइनों को कम करने में सहायक है। इसके अलावा ये पिंपल्स और जले की निशान को भी कम करती है। 

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब