रात सोने से पहले ना करें इन 8 चीजों का सेवन, बीच रात होगी दिक्कत

By गुलनीत कौर | Published: May 22, 2018 08:07 AM2018-05-22T08:07:25+5:302018-05-22T08:07:25+5:30

संतरे या मौसमी का जूस रात को सोने से ठीक पहले नहीं पीना चाहिए।

Avoid eating these 8 things just before sleeping at night in hindi | रात सोने से पहले ना करें इन 8 चीजों का सेवन, बीच रात होगी दिक्कत

orange

किस चीज को किस समय खाना चाहिए और कब नहीं, यह पता चल जाए तो कई सारी बीमारियों से हम पहले ही बच सकते हैं। दिन के किस समय क्या खाने से हम स्वस्थ रह सकते हैं, इस बारे में आपको बहुत लोग बताएंगे। लेकिन कब क्या नहीं खाना है, यह जानकारी भी जरूरी है। आइए आपको बताते हैं उन 8 चीजों के बारे में जिनका अगर रात के समय सेवन किया जाए तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। 

1. पिज्जा

फास्ट फूड में इस समय पिज्जा बहुत फेमस है। बच्चे-बच्चे के मुंह पर इसका नाम है और इसे चाहने वाले किसी भी समय पिज्जा खा सकते हैं। लेकिन अगर आप रात के डिनर में पिज्जा खाएंगे तो आपको बीच रात उठकर बाथरूम में दौड़ना पड़ सकता है। इसपर लगा ढेरो 'चीज़' रात में आपका पेट खराब कर सकता है।

2. कॉफी

कॉफी में भारी मात्रा में कैफीन होता है। इसे अगर सुबह या दिन के समय लिया जाए तो बॉडी में ताजगी आती है लेकिन अगर रात में लेंगे तो आपकी नींद उड़ सकती है। 

3. मीठी चीजें

कई लोगों को डिनर के बाद मीठा खाने की आदत होती है। हम भारतीयों को खाने के बाद गुलाब जामुन, जलेबी, मिठाई, गुड़, आदि चीजें खाने का शौक होता है। लेकिन सोने से ठीक पहले मीठा खाने से नींद में अड़चन आती है।

यह भी पढ़ें: डार्क सर्कल से पाना है छुटकारा तो डाइट में लाएं ये 5 बदलाव

4. अधिक तीखा

रात के खाने में थोड़ा बहुत तीखा चलता है लेकिन अधिक तीखा खाना आपके पेट को खराब कर सकता है। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है। 

5. सोडा

रात को ऐसी किसी भी चीज का सेवन ना करें जिसमें सोडा का इस्तेमाल हो। सोडा वाली ड्रिंक या सोडा पाउडर से बनी चीजें रात में खाएंगे तो इससे पेट खराब हो सकता है।

6. वाइन

अल्कोहल या वाइन जैसी कोई भी चीज रात के समय अधिक मात्रा में ली जाए तो सुबह तक तबीयत काफी बिगड़ जाती है। इसका सेवन कम से कम मात्रा में हो और सोने से ठीक पहले तो ना ही करें। 

7. संतरे का जूस

संतरे या मौसमी का जूस रात को सोने से ठीक पहले नहीं पीना चाहिए। इसका रस रात को सोते समय पचता नहीं है और बॉडी में एसिड बनाता है। अगर रात में फल खाने का मन हो तो सेब को सीधा खाएं। जूस पीना अवॉयड करें।

यह भी पढ़ें: बटक्स को राउंड और सेक्सी शेप देने के लिए लड़कियां जरूर खायें ये 5 चीजें

8. बर्गर

पिज्जा के बाद बर्गर ऐसा फास्ट फूड है जिसे अगर रात में खाया जाए तो यह सीधा पेट की पाचन शक्ति पर अटैक करता है। इसे रात में पचाना मुश्किल होता है और फिर सुबह होने तक पेट खराब हो जाता है। 

Web Title: Avoid eating these 8 things just before sleeping at night in hindi

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे