लाइव न्यूज़ :

लंच या डिनर से पहले 1 कटोरी दही खाने से होते हैं ये 6 फायदे

By उस्मान | Updated: May 16, 2018 07:23 IST

खाने से पहले एक कटोरी दही खाने से आपको हाइपरटेंशन, इन्फ्लेमेशन से बचने और पेट को सही रखने में मदद मिलती है।

Open in App

खाने से पहले एक कटोरी दही खाने से आपको हाइपरटेंशन, इन्फ्लेमेशन से बचने और पेट को सही रखने में मदद मिलती है। इस बात का खुलासा मैडिसन यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन ने किया है। दही स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है। रोज एक कटोरी दही खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और कई दूसरे मिनरल्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। चलिए जानते हैं खाने से पहले दही खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) अपच से राहत

दही में भुना हुआ पिसा जीरा, नमक और कालीमिर्च डालकर रोजाना खाने से अपच की समस्या से राहत मिलती है और भोजन जल्दी पच जाता है।

2) सिरदर्द से राहत

दही में विभिन्न तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिरदर्द से राहत पाने के लिए आपको रोजाना एक कटोरी दही खानी चाहिए। 

सिर्फ आम ही नहीं, गुठली और छिलका खाने से भी होते हैं ये 7 फायदे

3) वजन कम करने में सहायक

दही में मौजूद कैल्शियम शरीर पर फैट नहीं बढ़ने देता। शरीर पर बढ़ा हुआ फैट कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे आपको हाई बीपी और मोटापे की समस्या हो सकती है। 

4) हड्डियां होती हैं मजबूत

विटामिन ए, डी, और बी-12 से युक्त एक कटोरी दही में 100 ग्राम फैट और 98 ग्राम कैलोरी है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हडि्डयों को मजबूत करता है।

5) पाचन के लिए बेहतर

हर रोज एक कटोरी दही आपका पाचन बेहतर करती है और एसिडिटी से बचाती है। साथ ही दही से पेट की बहुत सारी परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

इस समर सीजन लीजिए ठंडे-ठंडे आम की खीर का मजा

6) दिल को रखती है स्वस्थ

जंक फूड खाने से आपके दिल पर काफी असर पड़ता है। हर रोज खाने में दही को शामिल करने से आपका दिल मजबूत रहेगा और कई बीमारियों से बचे रहेंगे। दही शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करती है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब