लाइव न्यूज़ :

अफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2025 13:24 IST

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक संवाददाता सम्मेलन में चिकित्सकों की एक समिति ने कहा कि चल रहे अध्ययन में अब तक अचानक मृत्यु के 300 मामलों की जांच की गई है, विशेष रूप से 40 वर्ष से कम आयु के लोगों में।

Open in App
ठळक मुद्देहृदयाघात के पीछे अन्य स्वास्थ्य और जीवनशैली से संबंधित कारण अधिक प्रमुख थे। कोई निर्णायक सबूत नहीं हैं कि कोविड-19 टीके अचानक हृदय गति रुकने का कारण बन रहे हैं। टीके संक्रमण की गंभीरता और संबंधित जटिलताओं को कम करके अधिक फायदेमंद साबित हुए हैं।

नई दिल्लीः भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सहयोग से एम्स-दिल्ली द्वारा किए गए एक अध्ययन में दावा किया गया है कि युवा व्यक्तियों में कोविड-19 टीकाकरण और अचानक हृदयाघात के बीच कोई संबंध नहीं है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक संवाददाता सम्मेलन में चिकित्सकों की एक समिति ने कहा कि चल रहे अध्ययन में अब तक अचानक मृत्यु के 300 मामलों की जांच की गई है, विशेष रूप से 40 वर्ष से कम आयु के लोगों में। यद्यपि उन सभी को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई थी,

लेकिन प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि हृदयाघात के पीछे अन्य स्वास्थ्य और जीवनशैली से संबंधित कारण अधिक प्रमुख थे। एम्स-दिल्ली के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस नारंग ने कहा, “इस बात के कोई निर्णायक सबूत नहीं हैं कि कोविड-19 टीके अचानक हृदय गति रुकने का कारण बन रहे हैं। वास्तव में, टीके संक्रमण की गंभीरता और संबंधित जटिलताओं को कम करके अधिक फायदेमंद साबित हुए हैं।”

अध्ययन में पाया गया कि विश्लेषित मामलों में अचानक मृत्यु का सबसे आम कारण हृदयाघात था, जो अक्सर जीवनशैली संबंधी मुद्दों जैसे धूम्रपान, रक्त का थक्का, शराब का सेवन और धमनी अवरोध से जुड़ा होता है। उन्होंने कहा, “अध्ययन में शामिल लगभग 50 प्रतिशत व्यक्तियों का शराब पीने और धूम्रपान करने का इतिहास पाया गया।”

हृदय रोग विशेषज्ञ ने बताया कि दूसरा सबसे आम कारण “नकारात्मक शव परीक्षण” के रूप में वर्गीकृत किया गया है - ऐसे मामले जहां पोस्टमार्टम जांच के दौरान कोई स्पष्ट लक्षण या असामान्यताएं नहीं पाई गईं। एम्स-दिल्ली के पैथोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर ने कहा, “वृद्ध व्यक्ति जहां अक्सर धमनी रुकावट के कारण हृदयाघात से पीड़ित होते हैं, युवा लोगों में अचानक मृत्यु आनुवांशिक हृदय स्थितियों, अत्यधिक शराब पीने, नशीली दवाओं के उपयोग या कोविड के बाद अत्यधिक व्यायाम से भी जुड़ी हो सकती है।”

कुछ मौतें जीवनशैली से प्रेरित हृदय संबंधी स्थितियों के कारण भी हुईं, जैसे हृदय की मांसपेशियों में वसा का जमाव, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर, मनोसामाजिक तनाव और पेट का मोटापा। उन्होंने इन जोखिमों को कम करने के लिए नियमित व्यायाम और फलों और सब्जियों वाला भरपूर आहार लेने की सलाह दी।

समिति ने यह भी कहा कि कोविड-19 संक्रमण के कारण होने वाले रक्त के थक्के हृदय स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा जोखिम पैदा कर सकते हैं। हेमटोलॉजी विभाग ने संकेत दिया कि कोविड के बाद के कुछ मामलों में इस तरह के थक्के विशेष रूप से खतरनाक रहे हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाहार्ट अटैक (दिल का दौरा)कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?