लाइव न्यूज़ :

Aarogya Setu app: इन 5 तरीकों से 2 मिनट में जानें आपको कोरोना वायरस के लक्षण हैं या नहीं

By उस्मान | Updated: April 8, 2020 11:38 IST

Aarogya Setu app: अब आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं, आप अपने मोबाइल से समझ सकते हैं कोरोना के लक्षण

Open in App

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के संकट के बीच एक मोबाइल ऐप 'आरोग्य सेतु' (Arogya Setu app) लॉन्च किया है। इस एप की मदद से लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद मिल सकेगी। साथ ही उन्हें यह पता लगाने में मदद मिलती है कि उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा है या नहीं।

बताया जा रहा है कि यह ऐप केवल ताजा मामलों का पता लगाएगा और केवल उन्हीं लोगों को सतर्क करेगा जो संक्रमित व्यक्ति के आस-पास रहे हैं। इसमें आधुनिक ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी, एल्गोरिदम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग शामिल है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाले 'नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर द्वारा विकसित इस ऐप को 11 भाषाओं में एंड्रियोड और ioS दोनों प्लेटफार्म पर लॉन्च किया गया है। यह ऐप लोगों को वायरस से संक्रमित व्यक्ति के नजदीक जाने पर सतर्क करेगा।

यह ऐप भारत में कोरोना वायरस संकट से निपटने में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। शुरू किए जाने के बाद सिर्फ तीन दिनों में ही आरोग्य सेतु ऐप को गूगल प्ले स्टोर से 50 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।  

आरोग्य सेतु पर ऐसे करें कोरोना की जांच

1) ऐप चलाने के बाद डिवाइस लोकेशन ओके पर क्लिक करें

2) इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा, उसे एंटर करें

3) दिए गए विकल्पों में से अपना जेंडर चुनें

4) अपना पूरा नाम, फिर उम्र, और फिर प्रोफेशन दर्ज करें

5) आपसे पिछले 30 दिनों में अपनी विदेश यात्रा के इतिहास के बारे में पूछा जाएगा। आप उसका सही उत्तर दीजिए। आपकी विदेश यात्रा का इतिहास, यदि कोई है, तो उन लोगों के साथ मिलान किया जाएगा जिन्होंने आईसीएमआर डेटाबेस की मदद से पॉजिटिव टेस्ट किया गया है।

फिर, ऐप पूछता है कि आप जरूरत के समय में वालंटियर के लिए तैयार हैं या नहीं। यदि आप हां में उत्तर देते हैं, तो 20 सेकंड का मूल्यांकन परीक्षण शुरू होता है।

आपके द्वारा अपने फोन में आरोग्य सेतु इनस्टॉल होने के बाद, यह आस-पास के अन्य स्मार्टफोन का पता लगाएगा जिनमें यह ऐप है। यह तब मापदंडों के आधार पर संक्रमण के जोखिम का पता लगा सकता है यदि इन संपर्कों में से किसी का भी पॉजिटिव टेस्ट है।

देश भर में 5,192 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि कम से कम 162 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शाम के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमित मामलों की संख्या 4,789 तथा मृतकों की संख्या 124 है। आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, अब तक 400 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं जबकि देश में अब तक एक लाख 10 हजार के करीब लोगों की जांच हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के लिये उठाए गए कदमों के कारण भारत में इस महामारी के प्रसार को रोकने में बड़ी मदद मिली है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब