लाइव न्यूज़ :

मोबाइल की लत से छुटकारा पाने के 6 तरीके, धीरे-धीरे मोबाइल की लत कम होने लगेगी

By संदीप दाहिमा | Updated: August 17, 2025 06:09 IST

Mobile Addiction: भागदौड़ भरी जिंदगी में स्मार्टफोन लोगों की लाइफ का हिस्सा बन गया है, फिर चाहे स्टूडेंट हो या नौकरी पेशा लोग। पढ़ाई से लेकर मनोरंजन सब मोबाइल से जुड़ा हुआ है, ऐसे में कुछ लोग मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और मोबाइल की लत (Mobile Addiction) बन जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देमोबाइल की लत से छुटकारा पाने के 6 तरीके, घीरे-घीरे मोबाइल की लत कम होने लगेगी

Mobile Addiction: भागदौड़ भरी जिंदगी में स्मार्टफोन लोगों की लाइफ का हिस्सा बन गया है, फिर चाहे स्टूडेंट हो या नौकरी पेशा लोग। पढ़ाई से लेकर मनोरंजन सब मोबाइल से जुड़ा हुआ है, ऐसे में कुछ लोग मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और मोबाइल की लत (Mobile Addiction) बन जाती है। इसके कारण उन्हें नींद की समस्या, आँखों में दर्द, तनाव जैसी परेशानियां आने लगती हैं। नीचे हम आपको मोबाइल की लत छोड़ने के कुछ आसन उपाय बताने जा रहे हैं।

1. सबसे पहले मोबाइल इस्तेमाल करने का समय तय करें

• आप अपनी जरूरत के अनुसार ही मोबाइल का इस्तेमाल करें और इसका समय पहले से तय करें।• सोशल मीडिया पर गेम्स का इस्तेमाल करने की समय सीमा (Time Limit) तय करें।

2. समय सीमा ट्रैक करने के लिए कुछ एप्लीकेशन का इस्तेमाल करें

• एंड्राइड, आईफ़ोन में Digital Wellbeing / Screen Time फीचर होता है आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।• इन एप्लीकेशन से माध्यम से आप कहां कितना समय बिता रहे हैं इसका हिसाब लगा सकते हैं।

3. बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन बंद करें

• ज्यादातर लोग अपने मोबाइल में न्यूज़, मनोरंजन से जुड़े नोटिफिकेशन ऑन करके रखते और बार-बार इन्हें देखकर मोबाइल उठाते रहते हैं।• सोशल मीडिया, मनोरंजन और गेमिंग की नोटिफिकेशन बंद कर दें।

4. Real Life Activities अपनाएँ

• डिजिटल दुनिया से थोडा बाहर निकले और मोबाइल पर गेम खेलने की बजाय आउटडोर गेम खेलें।• किताबें पढ़ें, संगीत सुनें, या दोस्तों से आमने-सामने मिलें।

5. मोबाइल से दूरी बनाने के छोटे उपाय

• मोबाइल को हमेशा पास में रखने की बजाय थोड़ी दूरी पर रखें।• सोते समय मोबाइल को दूसरे कमरे में रखें।

6. कुछ घंटे बिना फोन रहने का नियम बनाएं

• सुबह उठने के 1 घंटे और रात सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल बिल्कुल न छुएं।• यह आदत धीरे-धीरे आपकी dependency कम करेगी।• अगर मोबाइल की लत बहुत ज़्यादा बढ़ गई है और कंट्रोल नहीं हो रही, तो Counselor या Psychologist की मदद लें।

हमारी लाइफ में मोबाइल बहुत जरूरी बनता जा रहा है, ऐसे में इसकी लत से हमारी सेहत को नुक्सान पहुंच सकता है, अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऊपर दिए गये टिप्स को जरूर अपनाएं, घीरे-घीरे मोबाइल की लत कम होने लगेगी।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार