लाइव न्यूज़ :

Diet tips: इम्यून सिस्टम मजबूत बना सकती हैं ये 6 चीजें, कोरोना काल में जरूर करें सेवन

By उस्मान | Updated: February 22, 2022 18:21 IST

स्वाद में कड़वी इन चीजों के सेवन से आपको शरीर को अंदर और बाहर से मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है 

Open in App

कोरोना काल में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। शरीर को मजबूत बनाकर संक्रमण से लड़ा जा सकता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स ऐसे चीजें खाने की सलाह दे रहे हैं जिनमें इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने की क्षमता होती है।

हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो स्वाद में थोड़ी कड़वी हैं लेकिन इनके नियमित सेवन से आपको शरीर को अंदर और बाहर से मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। 

नीमनीम हर तरह के संक्रमणों से लड़ने की शरीर की क्षमता को बढ़ाने में प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। यह ब्लड ग्लूकोज लेवल को रेगुलेट करने में भी मदद करता है और डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए बहुत अच्छा है। नीम कैप्सूल के नियमित सेवन से तेज बुखार, मलेरिया, वायरल फ्लू, डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

इसके अलावा नीम स्किन, बालों, डायबिटीज, लीवर की कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए सबसे पुराने कमाल के उपचारों में से एक मानी जाती है। नीम में पाएज जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स भी इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं।

एलोवेरा एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर नीम कई स्वास्थ्य के लिए जानी जाती है। इसमें इम्यूनिटी को बूस्ट करने और वजन घटाना भी शामिल है। एक चम्मच नीम के पत्ते, एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक कप पानी और शहद चाहिए। इस आप एक ग्राणडं में डालें और अच्छे से ग्राइंड कर लें और इसके बाद इसे छाल लें और शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसके अच्छे रिजल्ट के लिए आप रोजाना सुबह उठने के तुरंत बाद इसका सेवन करें।

करेला करेले में ऐसे कई सारे तत्व मौजूद होते हैं, जिससे बॉडी की इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। करेले को पानी में उबालकर पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाता है। उल्दी, दस्त या हैजा होने पर करेले के रस में पानी और काला नमक डालकर सेवन करने पर फायदा होता है। करेले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। जिनकी मदद से कई बीमारियों से निजात पाई जा सकती है। करेले के सेवन से इम्यून सिस्टम को भी मजबूती प्रदान की जा सकती है।

एवोकैडोविटामिन ए, सी और ई जैसे पोषक तत्वों से भरपूर एवोकैडो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह फल प्रतिरक्षा बढ़ाने का काम करता है। इससे आपके शरीर को मजबूत मिलती है और उसे बैक्टीरिया के हमले से लड़ने में मदद मिलती है। इस तरह आपको बीमारियों से दूर रहने में मदद मिल सकती है।

नोनी फल नोनी फल के औषधीय गुणों के कारण ही प्राचीन समय से ही इसे इम्युनिटी बढ़ाने और डिटॉक्सिफिकेशन के लिए उपयोग किया जाता है। नोनी में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन बी3, विटामिन ए और आयरन पाया जाता है। नोनी जूस में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी हिस्टामिन गुण पाया जाता है जो इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। इसे नियमित पीने से शरीर के अंदर कई बीमारियों से लड़ने की ताकत आती है।

गिलोय यह इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी काम करता है। इसलिए इसके आयुर्वेदिक गुण के लिए इसे जीवन्तिका भी कहा जाता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत सारे फायदे हैं। डायबिटीज में गिलोय का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और पाचन तंत्र बेहतर बनाता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार होता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम