लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड: गुफा से निकाले गए सभी 12 बच्चे और फुटबॉल कोच, फीफा ने दिया वर्ल्ड कप फाइनल देखने का न्योता

By विनीत कुमार | Updated: July 10, 2018 18:24 IST

थाईलैंड में 12 बच्चे और उनके एक फुटबॉल कोच 23 जून को लापता हुए थे और 9 दिनों बाद इनके जिंदा होने की खबर मिली।

Open in App

मे साई (थाईलैंड), 10 जुलाई: उत्तरी थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में फंसे सभी 12 बच्चों और उनके फुटबॉल कोच को मंगलवार को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया। अभियान के तीसरे दिन बचे हुए 4 बच्चों और कोच को निकाला गया। इससे पहले रविवार को 4 और सोमवार को 4 बच्चों को बाहर निकाला गया था। गुफा में ये सभी पिछले 18 दिनों से फंसे थे।

तीसरे और आखिर दिन का रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार सुबह शुरू हुआ जिसमें 19 डाइवर्स शामिल थे। थाई अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी बच्चे अच्छी हालत में हैं और उन्हें अभी अस्पताल में रखा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो बच्चों को निमोनिया हुआ है।

यह सभी बच्चे 11 से 16 साल की उम्र के बीच के हैं जबकि कोच की उम्र 25 साल है। इन सभी को फीफा की ओर से वर्ल्ड कप फाइनल देखने का प्रस्ताव भी मिला और संभव है कि अगले एक-दो दिनों में वे रूस के लिए रवाना हो जाएं। हालांकि, ऐसी भी खबरें हैं कि उनकी तबीयत को देखते हुए फिलहाल डॉक्टर्स उन्हें अपनी निगरानी में रखें।  

अधिकारियों ने रविवार को 'वाइल्ड बोर्स' नाम की इस फुटबॉल टीम के बच्चों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया था और बचावकर्मी गुफा में दाखिल हुए। हालांकि, इन फंसे हुए बच्चों के पास मदद पहुंचाने और इनके बचाने का अभियान पिछले कई दिनों से जारी था। 

गुफा में जिस जगह ये बच्चे जहां फंसे हुए थे वह उनके उसमें दाखिल होने की जगह से करीब 4 किलोमीटर अंदर है। गुफा में पानी भरा था और इस वजह से मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं। लगातार बारिश और पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए इन्हें जल्द से जल्द निकालने का फैसला किया गया।

दरअसल, कुल 12 बच्चे और उनके एक कोच 23 जून को लापता हुए थे और 9 दिनों बाद इनके जिंदा होने की खबर मिली। इसके बाद से ही पूरी दुनिया की नजर इस बचाव अभियान पर लगी हुई थी। ये बच्चे फुटबॉल के अभ्यास के बाद गुफा में गए थे और भारी मानसूनी बारिश की वजह से गुफा में काफी पानी भर जाने के बाद वहां फंस गए। 

यह भी पढ़ें- थाईलैंड: दूसरे दिन का बचावकार्य खत्म, गुफा से दो दिनों में निकाले गए 8 बच्चे

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

फुटबॉल अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!