लाइव न्यूज़ :

डेविड सिल्वा ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, खत्म कराया था यूरो कप में स्पेन का 44 साल लंबा सूखा

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 14, 2018 15:36 IST

David Silva: स्पेन के स्टार फुटबॉलर डेविड सिल्वा ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है, वर्तमान में वह मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलते हैं

Open in App

नई दिल्ली, 14 अगस्त: स्पेन के स्टार फुटबॉलर डेविड सिल्वा ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। सिल्वा 2010 में वर्ल्ड कप और 2008 और 2010 में यूरोपियन चैंपियनशिप जीतने वाली स्पेन की टीम का हिस्सा रहे थे। 32 वर्षीय सिल्वा ने स्पेन के लिए अपने 12 साल लंबे करियर में 125 मैचों में 35 गोल दागे। 

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अंतिम-16 से निराशानजक तरीके से बाहर होने के बाद से स्पेन के कई स्टार खिलाड़ियों ने संन्यास का फैसला किया है। डेविड सिल्वा से पहले स्पेन दो और स्टार खिलाड़ी गेरार्ड पिक और आंद्रे इनिएस्ता फुटबॉल को अलविदा कह चुके हैं। 

मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने सिल्वा ने ट्विटर पर लिखे संदेश में कहा, ये आसान नहीं है, 'आखिरकार मैंने इन पंक्तियों को लिखने के लिए इसे जिया है। स्पेन नेशनल टीम के लिए अपना युग खत्म करने के लिए ये कई दिनों और हफ्तों का प्रतिबिंब और आकलन रहा है।'  

सिल्वा ने लिखा है, 'बिना संदेह ये मेरे करियर का सबसे कठिन निर्णय रहा है, जिसे मैंने आभार और विनम्रता से किया है। राष्ट्रीय टीम ने मुझे सबकुछ दिया है और यूथ कैटिगरी में खेलने के दिनों से ही फुटबॉलर और निजी तौर पर आगे बढ़ने का मौका दिया है।' 

सिल्वा ने स्पेन के लिए अपना डेब्यू 2006 में किया था, उन्हें ये मौका कोच लुइस अरागोंस के कार्यकाल में मिला था। जल्द ही अपने जोरदार खेल से वह स्पेन के टॉप खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। स्पेन को 2008 में 44 साल के लंबे इंतजार के बाद यूरो कप जिताने में सिल्वा ने अहम योगदान दिया था।

हालांकि फीफा वर्ल्ड कप 2018 में सिल्वा का जलवा नहीं दिखा और स्पेन को प्री-क्वॉर्टर फाइनल में मेजबान रूस के हाथों हारकर बाहर होना पड़ा। स्पेन से संन्यास लेने के बावजूद डेविड सिल्वा गत चैंपियन मैनचेस्टर सिटी के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग में अपना जलवा दिखाते रहेंगे। 

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका