लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो ने ला लीगा में छुआ 300 गोल का आंकड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी

By विनीत कुमार | Updated: March 4, 2018 12:12 IST

रोनाल्डो इस सीजन के ला लीगा में अब तक 14 गोल कर चुके हैं और पांचवें स्थान पर हैं।

Open in App

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ला लीगा के इतिहास में 300 या उससे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो ने शनिवार को गेटाफे के खिलाफ किए दो गोल की बदौलत यह उपलब्धि हासिल की। गेटाफे को इस मुकाबले में रियाल मेड्रिड से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। गेटाफे के खिलाफ इस मैच में पहला गोल गेराथ बेल ने दागा। इसके बाद रोनाल्डो ने स्पेन के इस फुटबॉल लीग में अपना 300वां और 301वां गोल किया।

रोनाल्डो ने 300 गोल की यह उपलब्धि 286वें मैच में हासिल की। उनसे पहले अर्जेंटीना के खिलाड़ी और लीग में बार्सिलोना के लिए खेलने वाले लियोनेल मेसी ही 300 से ज्यादा गोल करने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, मेसी को 300 गोल करने के लिए 334 मैच खेलने पड़े थे। मेसी अब तक ला लीगा में सबसे ज्यादा कुल 372 गोल कर चुके हैं। (और पढ़ें- ISSF World Cup: शहजर रिजवी ने गोल्ड पर निशाना लगाने के साथ बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड)

रोनाल्डो इस सीजन के ला लीगा में अब तक 14 गोल कर चुके हैं और पांचवें स्थान पर हैं। जबकि लियोनेल मेसी 23 गोल के साथ टॉप पर हैं। बार्सिलोना के लिए ही खेलने वाले लुइस सुआरेज ने इस सीजन में 20 गोल किए हैं। बहरहाल, रियाल मेड्रिड इस जीत के साथ ला लीगा के प्वाइंट टेबल में 54 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। बार्सिलोना अब भी 66 अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। जबकि एटलेटिको मैड्रिड के 61 अंक हैं और वह दूसरे पायदान पर है। (और पढ़ें- IPL 2018: रोबिन उथप्पा-क्रिस लिन नहीं, केकेआर की कप्तानी करेगा ये खिलाड़ी)

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका