लाइव न्यूज़ :

1650 करोड़ की फीस वाले फुटबॉलर नेमार की चोट से PSG को झटका, सर्जरी पर फैसला जल्द

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 28, 2018 13:50 IST

Naymar: पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार फुटबॉलर नेमार के सर्जरी पर जल्द होगा फैसला

Open in App

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार फुटबॉलर नेमार की पैर की चोट के इलाज में सहायता के लिए ब्राजीली राष्ट्रीय टीम के डॉक्टर रोड्रिगो लैसमर फ्रांस पहुंच गए हैं। लैसमर ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें कहा था जा रहा था कि नेमार के पैर की सर्जरी होगी। 

इन रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नेमार रूस में 14 जून से 15 जुलाई तक होने वाले वर्ल्ड कप के दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए सर्जरी कराएंगे। लेकिन अब ब्राजीली टीम डॉक्टर ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा, 'अभी तक इलाज के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।' लैसमर ने कहा है कि इस बात का फैसला वह पेरिस सेंट के डॉक्टर से मुलाकात के बाद करेंगे। 

नेमार को रविवार को मार्सेले पर पेरिस सेंट जर्मेन की 3-0 से जीत के दौरान दाएं पैर में गंभीर चोट लगने से फ्रैक्चर हो गया था। हालांकि पीएसजी ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि नेमार कब तक मैदान से दूर रहेंगे। इस चोट की वजह से नेमार की जल्द मैदान पर वापसी मुश्किल लग रही है। 

इससे नेमार न सिर्फ फ्रेंच कप क्वॉर्टर फाइनल में मार्सेले के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे बल्कि 6 मार्च को चैंपियंस लीग के राउंड-16 में रियाल मैड्रिड के खिलाफ होने वाले दूसरे लेग के मैच में भी उनका बाहर होना लगभग तय है। रियाल मैड्रिड ने पहले लेग में पेरिस सेंट जर्मेन को 3-1 से मात दी थी। 

अगस्त में बार्सिलोना से 222 मिलियन यूरो (1650 करोड़ रुपये) की वर्ल्ड रिकॉर्ड फीस में पेरिस सेंट जर्मेन से जुड़ने के बाद से नेमार ने अपनी नई टीम के लिए अब तक 28 गोल दागे हैं और 16 गोल दागने में असिस्ट किया है।  

टॅग्स :नेमारफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका