लाइव न्यूज़ :

आईएसएल 2018: आखिरी मिनट में गोल कर नार्थईस्ट यूनाईटेड ने एटीके को 1-0 से हराया

By भाषा | Updated: October 5, 2018 10:19 IST

नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में गुरुवार को दस खिलाड़ियों के साथ खेल रहे एटीके को 1-0 से हराया। 

Open in App

कोलकाता, पांच अक्टूबर। रोवलिन बोर्गेस के अंतिम सीटी बजने से एक मिनट पहले किए गए गोल की मदद से नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में गुरुवार को दस खिलाड़ियों के साथ खेल रहे एटीके को 1-0 से हराया। 

एटीके की टीम 32वें मिनट से ही दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। तब उसकी टीम के सेना राल्ते को दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया था। इसके बावजूद एटीके ने 89वें मिनट तक नार्थईस्ट को गोल नहीं करने दिया। 

इस दौरान एटीके ने नार्थईस्ट से अधिक हमले किए लेकिन 89वें मिनट में उसके सारे प्रयास तब बेकार हो गए जब बोर्गेस ने फेडेरिको गालेगो की मदद से गोल किया। 

दोनों टीमों का यह दूसरा मैच था। एटीके को सॉल्ट लेक स्टेडियम में ही उद्घाटन मुकाबले में केरल ब्लास्टर्स के हाथों 0-2 से हार मिली थी। दूसरी ओर, नार्थईस्ट ने अपने पहले मैच में एफसी गोवा को 2-2 से बराबरी पर रोका था।

शुरुआती 30 मिनट को छोड़ दिया जाए तो पहला हाफ मेहमान टीम के नाम रहा। निखिल कदम के खिलाफ फाउल करने पर राल्ते को दूसरा पीला कार्ड मिलने के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही मेजबान टीम रक्षात्मक खेलने के लिये मजबूर हो गई। एटीके ने दूसरे हाफ में हमलावर तेवर अपनाये लेकिन अंतिम क्षणों की चूक के कारण वह गोल नहीं कर पायी। 

 

टॅग्स :आईएसएलफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका