लाइव न्यूज़ :

आईएसएल-2017: घर में जमशेदपुर को चेन्नयन ने हराया, मैच के 45वें मिनट में ऐसा था रोमांच

By IANS | Updated: December 29, 2017 10:58 IST

जमशेदपुर के पास इस हार को टालने का बेहतरीन मौका 45वें मिनट में पेनाल्टी के रूप में ही आया था।

Open in App

जेजे लालपेखुल्वा द्वारा 44वें मिनट में पेनाल्टी पर किए गए गोल के दम पर पूर्व विजेता चेन्नयन एफसी ने गुरुवार को जमशेदपुर एफसी को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में उसके घर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में 1-0 से हरा दिया। जमशेदपुर के पास इस हार को टालने का बेहतरीन मौका 45वें मिनट में पेनाल्टी के रूप में ही आया था, लेकिन चेन्नइयन के गोलकीपर करणजीत ने हैती के स्ट्राइकर केवेंस बेलफोर्ट की किक को रोक स्कोर बराबर नहीं होने दिया और मैच के हीरो साबित हुए। 

चेन्नयन के हो गए 16 अंकइस बचाव के अलावा भी करणजीत ने कुछ और अच्छे बचाव किए। इस जीत के साथ चेन्नयन ने 10 टीमों की अंकतालिका में अपने पहले स्थान को और मजबूत कर लिया है। इस मैच में मिले तीन अंकों के बाद चेन्नयन के आठ मैचों में पांच जीत, एक ड्रॉ और दो जीत के बाद 16 अंक हो गए।

वहीं जमशेदपुर की यह इस सीजन की दूसरी हार है। वह छठे स्थान पर ही काबिज है। उसे यह दोनों हार घर में ही मिली है। इससे पहले 10 दिसंबर को खेले गए मैच में एफसी पुणे सिटी ने उसे इसी मैदान पर 1-0 से मात दी थी। 

स्कोर हो सकता था 2-0चेन्नइयन का स्कोर 2-0 हो सकता था अगर जेजे, मैच के इंजुरी टाइम में गोलपोस्ट के सामने मिले मौके पर गेंद बाहर नहीं मारते तो, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और जीत का अंतर 1-0 ही रहा। 

पहले हाफ में मौके गंवाने के बाद जमशेदपुर ने दूसरे हाफ में अपनी कोशिशों को जारी रखी, लेकिन सफलता उसकी किस्मत में नहीं थी। जमेशदपुर ने हालांकि पहले हाफ की शुरुआत के कुछ मिनटों तक चेन्नयन पर हावी रही, लेकिन धीरे-धीरे उसने मैच पर से अपनी पकड़ ढीली कर दी। 

मेजबान टीम ने बनाया गोल का मौकामेजबान टीम ने दूसरे मिनट में ही गोल करने का मौका बनाया। मेहताब हुसैन ने दाहिने छोर से गेंद ली और आगे बढ़ दिए और कुछ देर के बाद गेंद बिकास जैरू को दी जिन्होंने बॉक्स में खड़े बेलफोर्ट के पास गेंद पहुंचाई, बेलफोर्ट ने यहां देर कर दी और उनके शॉट को करणजीत ने रोक लिया।

छठे मिनट में भी मेजबान टीम ने मौका बनाया। शौविक चक्रवर्ती ने गेंद जैरी को दी जिन्होंने गोलपोस्ट पर शॉट तो दागा, लेकिन वह बाहर चला गया। लगातार आक्रमण झेल रही चेन्नयन ने नौवें मिनट में ही बदलाव किया और जर्मनप्रीत सिंह को बाहर करते हुए बिक्रमजीत सिंह को मैदान पर उतारा। मेजबान टीम के दबाव में दिख रही चेन्नयन ने धीरे-धीरे अपने खेल में सुधार किया। 

पेनाल्टी ने बदला मैच का रुखमैच के पहले हाफ में ज्यादा कुछ हो नहीं रहा था, लेकिन 40वें मिनट में मिली पेनाल्टी ने मैच का रुख बदल दिया और रोमांच पैदा कर दिया। बॉक्स के अंदर मेहताब गेंद को लेने के प्रयास में गिर गए। इसी बीच फर्नाडेज ने उन्हें छकाने की कोशिश की और गेंद मेहताब के हाथ में लगी। रैफरी ने यहां चेन्नयन को पेनाल्टी दी जिसे जेजे ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। 

मैच के 45वें मिनट में ऐसा था रोमांचचेन्नइयन यहां 1-0 से आगे हो गई थी, लेकिन 45वें मिनट में उसके माथे पर भी शिकन थी जिसे उसके गोलकीपर करणजीत ने हटा दिया। इस मिनट में जमशेदपुर को पेनाल्टी मिली, लेकिन बेलफोर्ट इस पर गोल नहीं कर पाए। बेलफोर्ट ने गेंद बाएं कोने में मारनी चाही जिसे करणजीत ने डाइव मार कर रोक लिया और अपनी टीम की बढ़त को कायम रखते हुए स्कोर बराबर होने से रोक लिया।

टॅग्स :आईएसएलफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका