लाइव न्यूज़ :

सुनील छेत्री की भावुक अपील के बाद ऐसा था ग्राउंड का नजारा, किसी को नहीं थी ये उम्मीद

By सुमित राय | Updated: June 5, 2018 09:44 IST

इंटरकॉन्टिनेंटल कप में भारतीय फुटबॉल टीम ने कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल की बदौलत मजबूत केन्या की टीम को 3-0 से हरा दिया।

Open in App

इंटरकॉन्टिनेंटल कप में भारतीय फुटबॉल टीम ने कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल की बदौलत मजबूत केन्या की टीम को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में दो गोल दागे। इसके अलावा जेजे लालपेखलुआ ने 71वें मिनट में टीम की ओर से तीसरा गोल दागा।

भारत की टीम इस जीत से दो मैचों में दो जीत से छह अंक के साथ शीर्ष पर है। केन्या के दो मैचों में एक हार और एक जीत से तीन अंक है और वह दूसरे स्थान पर चल रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल 10 जून को खेला जाएगा।

सुनील छेत्री ने दर्शकों से की थी ये अपील

छेत्री ने मैच से पहले लोगों से भारत के फुटबॉल मैच के लिए स्टेडियम में पहुंचने की भावुक अपील की थी, जिसके बाद इंटरकॉन्टिनेंटल में भारत और केन्या के बीच सोमवार को मुंबई में होने वाले मैच के सारे टिकट बिक गए। मैच के दौरान मुंबई फुटबॉल एरेना का स्टेडियम दर्शकों से खचाखचा भरा रहा। मैच की शुरुआत तेज बारिश के बीच हुई और दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ।

भारत के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक सुनील छेत्री ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा था, 'आप सब, जिन्हें भारतीय फुटबॉल से कोई उम्मीद नहीं है या जो अपनी सारी उम्मीद खो चुके हैं, हम आपसे निवेदन करते हैं कि हमें खेलते देखने के लिए स्टेडियम आइए।'

भारतीय कप्तान ने साथ ही कहा था, 'इंटरनेट पर हमारी आलोचना करना या गाली देने में कोई मजा नहीं है। स्टेडियम आइए, इसे हमारे मुंह पर कीजिए, हमारे ऊपर चिल्लाइए, हमें गाली दीजिए, क्या पता एक दिन हम आपको बदल दें, आप हमारे लिए चीयर करने लगें। आप लोगों को पता नहीं है कि आप हमारे लिए कितने जरूरी हैं, आपका समर्थन कितना जरूरी है।'

सुनील छेत्री के इस अपील के बाद टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के अलावा कई दिग्गज सुनील के समर्थन में आए आए थे। इन सभी ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि आप इस मैच को देखने जाएं और भारतीय टीम को चीयर करें।

टॅग्स :सुनील छेत्रीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका