लाइव न्यूज़ :

Intercontinental Cup: न्यूजीलैंड को हराकर अपना अपराजेय अभियान बरकरार रखना चाहेगी भारतीय फुटबॉल टीम

By भाषा | Updated: June 6, 2018 15:39 IST

इस टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में स्टेडियम खाली पड़ा था, लेकिन भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के डेढ मिनट के भावुक वीडियो के बाद दर्शक मैदान में उमड़े।

Open in App

मुंबई, छह जून। फाइनल में पहले ही जगह बना लेने के बावजूद भारतीय फुटबॉल टीम गुरुवार को इंटर कॉन्टिनेंटल कप के आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड की युवा टीम के सामने उतरेगी तो उसका इरादा कोई कोताही बरते बिना अपने अपराजेय अभियान को बरकरार रखने का होगा। 

चार देशों के इस टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में स्टेडियम खाली पड़ा था, लेकिन भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के डेढ मिनट के भावुक वीडियो के बाद दर्शक मैदान में उमड़े। पिछला मैच छेत्री का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच था, जिसमें दो गोल करके उन्होंने टीम को कीनिया पर 3-0 से जीत दिलाई।

आयोजकों का दावा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ के मैच और रविवार को होने वाले फाइनल के टिकट भी बिक चुके हैं। चीनी ताइपे और कीनिया को हराने के बाद भारत के इरादे अब जीत की हैट्रिक लगाने के हैं। अब देखना यह है कि कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन छेत्री और डिफेंडर संदेश झिंगन को आराम देते हैं या उसी अंतिम एकादश को उतारते हैं।

कीनिया के खिलाफ मैच भारी बारिश के बीच खेला गया और काफी थकाऊ था। कप्तान छेत्री अगर गुरुवार को नहीं खेलते हैं तो बलवंत सिंह को मौका मिल सकता है। भारत के पास उदांता सिंह, अनिरूद्ध थापा और प्रणय हलधर जैसे आक्रामक मिडफील्डर भी हैं।

प्रीतम कोताल की अगुवाई में भारत का डिफेंस भी मजबूत है। नारायण दास और सुभाशीष बोस के रहते कीवी स्ट्राइकरों के लिये गोल करना आसान नहीं होगा। जेजे लालपेखलुआ के लिये यह मैच खास होगा जो उनका 50वां अंतरराष्ट्रीय मैच है । भारत के पास गुरप्रीत सिंह संधू के रूप में बेहतरीन गोलकीपर है लेकिन कल युवा विशाल कैथ या अमरिंदर सिंह को मौका मिल सकता है।

टॅग्स :सुनील छेत्रीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका