इंटरकॉन्टिनेंटल कप: न्यूजीलैंड की जीत में चमके भारतीय मूल के सरप्रीत सिंह, भारत को 2-1 से हराया

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 8, 2018 11:50 AM2018-06-08T11:50:03+5:302018-06-08T12:00:35+5:30

Intercontinental Cup: न्यूजीलैंड ने भारतीय फैंस को चौंकाते हुए भारतीय फुटबॉल टीम को दी 2-1 से मात

Intercontinental Cup 2018: New Zealand beat India 2-1 | इंटरकॉन्टिनेंटल कप: न्यूजीलैंड की जीत में चमके भारतीय मूल के सरप्रीत सिंह, भारत को 2-1 से हराया

सुनील छेत्री

नई दिल्ली, 08 जून: न्यूजीलैंड ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय फुटबॉल टीम को गुरुवार को खेल गए इंटर कॉन्टिनेंटल कप में 2-1 से हरा दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड टीम की जीत के हीरो रहे 19 वर्षीय भारतीय मूल के खिलाड़ी सरप्रीत सिंह, जिन्होंने न्यूजीलैंड के लिए दोनों गोल के मौके बनाए। सरप्रीत सिंह न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी हैं।

पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम के कोच स्टीफन कॉन्सटेंटाइन ने भारतीय टीम में सात बदलाव किए। हालांकि, कप्तान सुनील छेत्री को इस में उतारा गया था। छेत्री ने ही 48वें मिनट में गोल दागते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। (और पढ़ें- आखिर 1950 में भारत क्यों हटा था फीफा वर्ल्ड कप खेलने से पीछे? 68 साल बाद भी 'अंतहीन' बहस जारी)

लेकिन ये खुशी ज्यादा देर टिक नहीं सकी और सिर्फ एक मिनट बाद ही न्यूजीलैंड की तरफ से आंद्रे जॉन्ग ने 49वें और फिर जॉन डायर ने 86वें में गोल दागते हुए मैच 2-1 से किवी टीम के नाम कर दिया। 

इस हार के बावजूद भारतीय टीम रविवार को खेले जाने वाले फाइनल के लिए पहले ही जगह पक्की कर चुकी है। फाइनल में एक बार फिर से उसका सामना न्यूजीलैंड से होने की संभावना है, बशर्ते केन्या शुक्रवार को चीनी ताइपे को न हराए। भारत इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहा है और इस मैच में किवी टीम से हारने से पहले वह  चीनी ताइपे और केन्या को हरा चुका है। (और पढ़ें- FIFA World Cup: इस गेम में खास तरह की गेंद होती है इस्तेमाल, जानिए 88 साल में क्या-क्या हुए बदलाव)

Web Title: Intercontinental Cup 2018: New Zealand beat India 2-1

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे