लाइव न्यूज़ :

भारतीय अंडर-15 महिला फुटबॉल टीम का कमाल, श्रीलंका को 12-0 से रौंदा

By भाषा | Updated: August 10, 2018 11:55 IST

India U-15 team: भारतीय अंडर-15 फुटबॉल टीम ने सैफ चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 12-0 से रौंदा

Open in App

थिंपू, 10 अगस्त: भारतीय-अंडर 15 महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने गुरुवार को यहां श्रीलंका को 12-0 से हराकर आयु वर्ग सैफ चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने पहले हाफ में छह और दूसरे हाफ में भी इतने ही गोल दागे।

सिल्की देवी (पहले, 20वें और 44वें मिनट) ने हैट-ट्रिक बनाई जबकि अविका सिंह (13वें और 58वें), सुनिता मु्ंडा (42वें और 79वें) और अंजू (87वें और 90वें) ने दो-दो गोल दागे। लिंडा कोम (छठे मिनट), किरन (72वें मिनट) और किरितिना देवी (47वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

भारतीय कप्तान सिल्की ने पहले ही मिनट में बेहद करीब से गेंद को गोल के अंदर पहुंचाया। लिंडा ने छठे मिनट में भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। अविका ने 13वें मिनट लंबी दूरी से भारत की ओर से तीसरा गोल दागा। सिल्की ने 20वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके भारत को 4-0 से आगे किया।

सुनीता ने 32वें मिनट में प्रियंका देवी के क्रास पर हैडर से भारत की तरफ से पांचवां गोल किया। सिल्की मध्यांतर से ठीक पहले एक और गोल दागकर हैट्रिक पूरी की और भारत को 6-0 से आगे किया। भारतीय टीम ने मध्यांतर के बाद दूसरे हाफ में भी छह गोल दागे।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका