लाइव न्यूज़ :

भारत के फीफा वर्ल्ड कप खेलने पर खेल मंत्री ने कही ये बात, तैयारियों के लिए कर रहे हैं खास काम

By भाषा | Updated: June 11, 2018 13:36 IST

FIFA World Cup: खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि भारत में निकट भविष्य में फीफा विश्व कप में खेलने की क्षमता है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 जून। फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन 14 जून से 15 जुलाई के बीच रूस के 11 शहरों में किया जा रहा है। इससे पहले खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि भारत में निकट भविष्य में फीफा विश्व कप में खेलने की क्षमता है, लेकिन देश इस स्तर पर तभी पहुंच सकता है। अगर खिलाड़ियों के लिए मौके तैयार किए जाएं।

राठौड़ ने कहा कि फुटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ऐसा संभव है। हालांकि हाल में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री को प्रशंसकों से अपील करनी पड़ी थी कि वे मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल कप में राष्ट्रीय टीम को खेलते हुए देखने के लिए स्टेडियम पहुंचें।

राठौड़ ने कहा कि भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता में इजाफा हो रहा है। फीफा अंडर 17 विश्व कप मैच देखने के लिए पहुंचे लोगों की संख्या आईपीएल मैचों के लिए पहुंचने वाले दर्शकों के बराबर थी। भारत फीफा विश्व कप में नहीं खेला है, लेकिन हमारे अंदर क्षमता है। अगर क्षमता को मौकों से जोड़ा जाए जो भारत काफी जल्द फीफा विश्व कप में खेलना शुरू कर सकता है। फुटबॉल हो या और कोई अन्य खेल, भारत में काफी क्षमता है।

केंद्रीय खेल मंत्री अंतर दूतावास फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान बोल रहे थे, जिसका आयोजन रूसी दूतावास ने किया। राठौड़ ने बताया के खिलाड़ियों का समर्थन और ट्रेनिंग मौके पहले की तुलना में कहीं बेहतर हैं और उन्होंने स्कूलों से भी अपील की कि वह सिर्फ शिक्षा की नहीं बल्कि खेलों को भी बढ़ावा देने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के अगले टूर्नामेंट में अंडर 17 के अलावा अंडर 21 (कॉलेज खेल) स्पर्धाएं भी होंगी।

टॅग्स :राजवर्द्धन सिंह राठौरफीफा विश्व कपफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका