लाइव न्यूज़ :

सुनील छेत्री ने अपने कोच की बेटी से की थी लव मैरेज, बेहद खूबसूरत है इनकी बीवी

By सुमित राय | Updated: August 3, 2018 07:32 IST

Happy Birthday Sunil Chhetri: सुनील छेत्री अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर हम बता हैं हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में।

Open in App

इंडियन फुटबॉल टीम मे कप्तान सुनील छेत्री जन्म 3 अगस्त 1984 को हुआ था। उन्होंने अब तक अपने फुटबॉल करियरमें कुल 101 मैच खेले हैं और 64 गोल किए हैं। छेत्री की प्रोफेशनल लाइफ के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी इंट्रेस्टिंग है। छेत्री अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर हम बता हैं हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में।

कोच की बेटी से की लव मैरेज

सुनील छेत्री ने 4 दिसंबर 2017 को अपनी लॉन्ग टाम गर्लफ्रेंड सोनम भट्टाचार्य से शादी की थी। सोनम मोहन बागान के दिग्गज फुटबॉलर सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी हैं। सु्ब्रत भट्टाचार्य मोहन बागान के खिलाड़ी और कोच दोनों रहे हैं, इसके साथ ही वो सुनील छेत्री के मेंटॉर भी रहे हैं।

कैसे हुई दोनों के प्यार की शुरुआत

सुनील ने साल 2001 में अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत दिल्ली से की थी। इसके एक साल बाद ही मोहन बागान ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया, उसके बाद से वो मोहन बागान के लिए खेलते आए हैं। बस यहीं सुनील और सोनम की मुलाकात हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और कई सालों के रिलेशन के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

कोलकाता में 2 होटल चलाती हैं सोनम

सोनम ने स्कॉटलैंड से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री ली है। इसके बाद सोनम ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में अपना 2 होटल खोला था, जिसे वो चलाती हैं।

फुटबॉल प्लेयर थीं सुनील छेत्री की मां

सुनील छेत्री का जन्म 3 अगस्त 1984 को तेलंगाना के सिकंदराबाद में हुआ था। उनकी मां का नाम सुशीला और पिता का नाम खरगा छेत्री है। सुनील के माता और पिता दोनों फुटबॉल प्लेयर रह चुके हैं, इसलिए उन्होंने भी बहुत ही कम उम्र में फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। सुनील के पिता इंडियन आर्मी में थे और आर्मी की टीम के लिए खेलते थे, जबकि उनकी मां नेपाल की नेशनल टीम के लिए खेलती थीं।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :सुनील छेत्रीबर्थडे स्पेशलफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका