लाइव न्यूज़ :

बार्सिलोना के साथ डिफेंडर जेरार्ड पिक का करार 2022 तक, बायकॉट क्लॉज भी बढ़ा

By IANS | Updated: January 20, 2018 12:34 IST

स्पेन के डिफेंडर जेरार्ड पिक का बार्सिलोना के साथ करार बढ़ गया है।

Open in App

स्पेन के डिफेंडर जेरार्ड पिक का बार्सिलोना के साथ करार बढ़ गया है। करार में विस्तार के तहत अब पिक स्पेनिश क्लब के साथ जून, 2022 तक बने रहेंगे। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस करार में बायकॉट क्लॉज को बढ़ाकर 50 करोड़ यूरो (61.2 करोड़ डॉलर) कर बढ़ा दिया गया है।

बार्सिलोना ने एक बयान में कहा कि बार्सिलोना और खिलाड़ी जेरार्ड पिक ने करार में विस्तार के लिए सहमति जता दी है, जो 30 जून, 2022 तक बना रहेगा। क्लब ने कहा कि आगामी दिनों में क्लब आधिकारिक करार की घोषणा करेगा। इस करार के तहत अब पिक अगले चार सीजन के लिए बार्सिलोना क्लब के साथ बने रहेंगे।

पिक 10 साल की उम्र में बार्सिलोना में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने करियर का अधिकतम समय इसी क्लब में बिताया है। वह क्लब के लिए अब तक 422 मैच खेल चुके हैं। पिक 30 साल के हैं और वह 2008 बार्सिलोना क्लब में लौटे थे और टीम के मुख्य खिलाड़ी बन गए।

बार्सिलोना के साथ पिक ने तीन बार चैम्पियंस लीग, छह स्पेनिश लीग, पांच कोपा डेल रे, पांच स्पेनिश सुपर कप, तीन यूरोपियाई सुपर कप और तीन क्लब विश्व कप खिताब जीते हैं।

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका