लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: ऐसी है आइसलैंड की टीम, कोच डेंटिस्ट तो मेसी का शॉट रोकने वाला गोलकीपर बनाता था फिल्में

By विनीत कुमार | Updated: June 17, 2018 19:21 IST

फीफा वर्ल्ड कप में खेल रहे सभी देशों में सबसे कम जनसंख्या आइसलैंड की है। आइसलैंड की पूरी जनसंख्या 3,30000 के आसपास है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जून: फीफा वर्ल्ड कप के लिए पहली बार क्वॉलिफाई करने में कामयाब रही आइसलैंड की टीम ने ग्रुप-डी के मैच में शनिवार को जिस तरह अर्जेंटीना को ड्रा के लिए मजबूर किया, उसकी तारीफ खूब हो रही है। खासकर, सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब बातें हुईं। आइसलैंड की इस टीम ने न केवल अर्जेंटीना को ड्रा पर मजबूर कर बल्कि लियोनेल मेसी जैसे दिग्गज और स्टार खिलाड़ी को भी बांध के रखा। 

आइसलैंड के गोलकीपर हेंस थोर हैलडोर्सन ने तो खूब वाहवाही बटोरी। उन्होंने अर्जेंटीना के कई शानदार गोल के मौकों को जाया किया और सबसे दिलचस्प तो ये रहा कि उन्होंने 63वें मिनट में मेसी के पेनल्टी शॉट को बेकार साबित कर दिया। यह तीसरा मौका था जब अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए मेसी ने अपने करियर में कोई पेनल्टी का मौका गंवाया। (और पढ़ें- मेसी vs रोनाल्डो, वर्ल्ड कप आते ही फिर छिड़ी बहस, कौन है ज्यादा महान?)

आईए, हम आपको बताते हैं आइसलैंड की इस फुटबॉल टीम की दिलचस्प बातें, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

- फीफा वर्ल्ड कप में खेल रहे सभी देशों में सबसे कम जनसंख्या आइसलैंड की है। आइसलैंड की पूरी जनसंख्या 3,30000 के आसपास है। यह देश पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहा है।

- टीम के कोच हिमीर हैलग्रिमसन हैं जो पेशे से डेनटिस्ट हैं।

- इस टीम में खेलने वाले सभी खिलाड़ी अलग-अलग पेशों से जुड़े हैं। इस टीम के पास अपना कोई कोच भी नहीं था और इन खिलाड़ियों को फुटबॉल खेलने के पैसे भी नहीं मिलते हैं। आखिरकार हिमीर ने अपने काम से वक्त निकाला और टीम को ट्रेनिंग देने की ठानी। - मेसी का पेनल्टी शॉट रोकने वाले आइसलैंड के गोलकीपर हेंस थोर हैलडोर्सन पेशे से फिल्म बनाने का काम करते हैं। हेंस ने 2011 में देश के लिए फुटबॉल खेलना शुरू किया। (फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें) 

टॅग्स :फीफा विश्व कपलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका