FIFA WC, Uruguay Vs Egypt: उरुग्वे ने आखिरी मिनट में किया गोल, मिस्र को 1-0 से हराया

By सुमित राय | Published: June 15, 2018 05:41 PM2018-06-15T17:41:14+5:302018-06-15T19:43:16+5:30

FIFA World Cup 2018, Uruguay Vs Egypt: मिस्र और उरूग्वे के बीच खेले जा रहे मैच का लाइव अपडेट...

FIFA World Cup 2018, Uruguay Vs Egypt: 2nd match Live update | FIFA WC, Uruguay Vs Egypt: उरुग्वे ने आखिरी मिनट में किया गोल, मिस्र को 1-0 से हराया

FIFA World Cup 2018, Uruguay Vs Egypt: 2nd match Live update

ऐकातेरिनबर्ग, 15 जून: फीफा विश्व कप 2018 के दूसरे मुकाबले में उरूग्वे ने एकातेरिनबर्ग के एकातेरिनबर्ग एरेना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मिस्र को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ उरूग्वे की टीम ने जीत के साथ फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत की है। मिस्र की फीफा रैंकिंग 45 है, जबकि उरूग्वे की फीफा रैंकिंग 14 है।

FIFA World Cup 2018, Uruguay Vs Egypt: लाइव अपडेट

- उरूग्वे ने मिस्र को 1-0 से हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत। पिछले 6 वर्ल्ड कप यानि 1990 के बाद ऐसा हुआ जब उरूग्वे की टीम फीफा वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच जीत सकी है।


- मैच के आखिरी मिनट में उरुग्वे के खिलाड़ी जोस मारिया गिमिनेज ने कॉर्नर किक पर हेडर लगाते हुए किया गोल। मैच में उरुग्वे 1-0 से आगे।

- दूसरे हाफ के 10 मिनट के मैच के बाद भी कोई टीम नहीं कर पाई गोल।

- दूसरे हाफ का गेम शुरू। दोनों टीमों के लिए गोल करने का प्रेशर।

- पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई।

- शुरुआती 30 मिनट में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई, जबकि दोनों टीमों के पास गोल करने के मौके आए थे।

- 11वें मिनट में मिस्त्र को गोल करने का मौका मिला, लेकिन टीम इसमें सफल नहीं हो पाई।

- 8वें मिनट में ऊरुग्वे के पास गोल करने का मौका था, लेकिन मिस्र के गोलकीपर ने उसे नाकाम कर दिया।

- मिस्र टीम में उसके सबसे मजबूत खिलाड़ी मोहम्मद सालाह को अनफिट होने के कारण प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

- मैच में ऊरुग्वे की टीम सफेद जर्सी में उतरी है, जबकि मिस्त्र की टीम लाल जर्सी में मैदान में उतरी है।

एकातेरिनबर्ग एरेना में हो रहा है यह मैच

अस्तित्व में आने से पहले ही यूराल पर्वत के शहर एकातेरिनबर्ग का यह स्टेडियम अपने असामान्य डिजायन के लिए प्रसिद्ध है। इस ग्राउंड में 35,696 लोग एक साथ बैठकर मैच देख सकते हैं। इस स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए 22 करोड़ डॉलर खर्च किया गया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

उरुग्वे

  • कोच: ऑस्कर ताबारेज
  • गोलकीपर्स: मार्टिन कंपाना, फर्नांडो मुसलेरा, मार्टिन सिल्वा।
  • डिफेंडर्स: मार्टिन काकेरेस, सेबेस्टियन कोट्स, जोस मारिया गिमिनेज, डिएगो गोदिन, मैक्सीमिलियानो परेरा, गैस्टन सिल्वा, गुइलेरमो वरेला।
  • मिडफील्डरर्स: गियोग्रेन डि अरासकेटा, रोड्रिगो बेंटेनकर, डिएगो लैक्साल्ट, नहितन नांदेज, क्रिस्टियन रोड्रिगेज, कार्लोस सांचेज, लुकास टोरेरा, मटियास वेकिनो, जोनाथन उरेटाविसकाया।
  • फॉर्वर्ड्स: एडिनसन कवानी, मैक्सीमिलियानो गोमेज, लुइस सुआरेज, क्रिस्टियन तुयानी।

मिस्र

  • कोच: हेक्टर कुपर
  • गोलकीपर्स: एसाम अल हैडरी, मोहम्मद अल-शेनावी, शेरिफ एकरैमी।
  • डिफेंडर्स: अहमद फतही, साद समीर, अयमान अशरफ, महमूद हमदी, मोहम्मद अब्देल-शफी, अहमद हेगाजी, अली गब्र, अहमद अलमोहम्मदी, ओमार गबर
  • मिडफील्डरर्स: तारेक हमीद, शिकाबाला, अब्दल्ला सैद, सैम मोरसी, मोहम्मद अलनेनी, महमूद कहराबा, रमजान सोभी, महमूद हसन, एमर वारदा।
  • फॉर्वर्ड्स: मारवान मोहसेन, मोहम्मद सालाह

Web Title: FIFA World Cup 2018, Uruguay Vs Egypt: 2nd match Live update

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे