लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 2-1 से हराया, प्री-क्वॉर्टर फाइनल की उम्मीद रखी कायम

By सुमित राय | Updated: June 23, 2018 22:34 IST

FIFA World Cup 2018: साउथ कोरिया और मेक्सिको के बीच खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप ई के मुकाबले का लाइव अपडेट...

Open in App

रोस्तोव-ऑन-डॉन (रूस), 23 जून। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप ई के अहम मुकाबले में मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 2-1 से हरा दिया। मेक्सिको की टीम ने साउथ कोरिया के खिलाफ जीत दर्ज कर प्री-क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद कायम रखी है। मेक्सिको ने अपने पहले मैच में मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन जर्मनी को 1-0 से हराया था। दूसरी ओर दक्षिण कोरिया को अपने पहले मैच में स्वीडन से हार का सामना करना पड़ा था।

FIFA World Cup 2018, South Korea vs Mexico लाइव अपडेट -

- मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 2-1 से हराकर प्री-क्वॉर्टर फाइनल में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

- साउथ कोरिया ने 90+3वें मिनट में किया गोल। स्कोर: साउथ कोरिया- 1 और मेक्सिको- 2

- दूसरे हाफ का 45 मिनट का खेल खत्म होने के बाद मैच में 3 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।

- मेक्सिको के जेवियर हर्नांडेज ने मैच के 66वें मिनट में किया गोल। स्कोर: साउथ कोरिया- 0 और मेक्सिको- 2

- दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही मेक्सिको ने अपना अटैक जारी रखा।

- मेक्सिको और साउथ कोरिया के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू।

- पहले हाफ का खेल खत्म होने के बाद मेक्सिको ने साउथ कोरिया के खिलाफ बनाई 1-0 की बढ़त। स्कोर: साउथ कोरिया- 0 और मेक्सिको- 1

- मैच के 26वें मिनट में मेक्सिको के कार्लोस वेला ने गोल कर अपनी टीम को दिलाई बढ़त। स्कोर: साउथ कोरिया- 0 और मेक्सिको- 1

- 20 मिनट का खेल खत्म होने के बाद भी साउथ कोरिया और मेक्सिको की टीमें गोल के लिए संघर्ष करती नजर आईं।

- मैच के शुरुआती 10 मिनट में दोनों टीमें नहीं कर पाईं कोई गोल।

- साउथ कोरिया और मेक्सिको के बीच मैच शुरू।

- फैंस की नजरें मेक्सिको के 30 साल के जेवियर हर्नांडेज पर भी होंगी। अब अपने देश के लिए 50वां मैच खेलने उतरेंगे। हर्नांडेज ने अपने देश के लिए अब तक सबसे ज्यादा 49 गोल किए हैं। 

- साउथ कोरिया और मेक्सिको की टीमों का सामना इससे पहले वर्ल्ड कप में एक बार पहले भी हो चुका है। साल 1998 में दोनों टीमें के बीच हुए मुकाबले में मैक्सिको ने 3-1 से जीत दर्ज की थी।

- मेक्सिको ने वर्ल्ड कप में अब तक तीन एशियाई टीमों का सामना किया है और हर बार उसे जीत मिली है। हालांकि, मेक्सिको के लिए एक आंकड़ा हैरान करने वाला है। साल 2002 के बाद से उसे कभी भी वर्ल्ड कप में लगातार दो जीत नसीब नहीं हुई है।

- मेक्सिको ने अपने पहले मैच में मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन जर्मनी को 1-0 से हराया था और उसके तीन अंक हैं। दूसरी ओर दक्षिण कोरिया को अपने पहले मैच में स्वीडन से हार का सामना करना पड़ा था।

- साउथ कोरिया और मेक्सिको के बीच यह मैच रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर के रोस्तोव एरिना स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा।

- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप ई के अहम मुकाबले में साउथ कोरिया का सामना मेक्सिको की टीम से होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

मेक्सिको

  • कोच: जुआन कार्लोस ओसोरियो
  • गोलकीपर्स: गुइलर्मो ओकोआ, अल्फ्रेडो तालावेरा, जेसस कोरोना
  • डिफेंडर्स: कार्लोस सल्सेडो, डिएगो रेयस, हेक्टर मोरेनो, ह्यूगो याला, एडसन एल्वरेज, जेसस गलार्डो, मिगल लायुन
  • मिडफील्डरर्स: राफेल मारक्वीज, हेक्टर हेरेरा, जोनाथन डॉस सैंतोस, जियोवानी डॉस सैंतोस, आंद्रेस गुआरडाडो, मार्को फैबियन।
  • फॉर्वर्ड्स: जेवियर हर्नांडेज, राउल जिमेनेज, ओरिबे पेराल्टा, जीजस मैनुअल कोरोना, कार्लोस वेला, जेवियर एक्विनो, हिरविंग लोजानो।
  • सब्सिट्यूट: एरिक गुइटेरेज।

दक्षिण कोरिया

  • कोच: शिन ताई-योंग
  • गोलकीपर्स: किम सिउंग गाइ, किम जिन ह्योन, चो ह्युन वू,
  • डिफेंडर्स: किम यंग ग्वोन, जैंग ह्यून सू, जुंग सियंग ह्यून, यून योंग सन, ओ बान-सुक, किम मिन वू, पार्क जू हो, होंग चल, गो यो हान, ली योंग
  • मिडफील्डरर्स: की संग यूयेंग, जुंग वू-योंग, जु सी-जोंग, कू जा-चेओल, ली जे-सुंग, ली सीयंग-वू, मून सियोन-मिन
  • फॉर्वर्ड्स: किम शिन-वूक, सोन हियंग-मिन, ह्वांग ही-चान
टॅग्स :फीफा विश्व कपदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका