मॉस्को, 17 जून: फीफा वर्ल्ड कप 2018 के दिन के ग्रुप-डी के दूसरे मैच में क्रोएशिया ने नाइजीरिया को 2-0 से हरा दिया है। क्रोएशिया को फायदा नाइजीरियाई डिफेंडर एटेबो के आत्मघाती गोल और फिर 71वें मिनट में मिले पेनल्टी का मिला। लुका मोड्रिक ने 71वें मिनट में बिना कोई गलती किए पेनल्टी पर शानदार गोल किया और क्रोएशिया को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।
बता दें कि फीफा रैंकिंग में नाइजीरिया की टीम 47वें नंबर पर है, जबकि क्रोएशिया की टीम 18वें नंबर कब्जा जमाए हुए है। क्रोएशिया की टीम साल 1998 में अपने पहले ही फीफा वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचकर तीसरे स्थान पर रही थी। ग्रुप-डी में इससे पहले आइसलैंड और अर्जेंटीना की टीमें भिड़ चुकी हैं और यह मैच 1-1 से ड्रा रहा था। इस तरह क्रोएशिया की टीम ग्रुप-डी में 3 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है।
FIFA World Cup 2018, Croatia Vs Nigeria: लाइव अपडेट
- मैच खत्म और क्रोएशिया ने 2-0 से ये मुकाबला जीत लिया है। नाइजीरिया पर ऐटेबो का आत्मघाती गोल और फिर 71 वें मिनट में क्रोएशिया को मिला पेनल्टी भारी पड़ा।
- 71वें मिनट में लुका मोड्रिक ने मिले पेनल्टी पर गोल कर क्रोएशिया को दूसरी बढ़त दिला दी है। क्रोएशिया 2-0 से आगे। विलियम एकॉन्ग ने पेनल्टी एरिया में मोड्रिक को गलत तरीके से रोकने की कोशिश की। इसके बाद क्रोएशिया को पेनल्टी मिली।
- हाफ टाइम तक क्रोएशिया की 1-0 की बढ़त जारी
- गोल...33वें मिनट में क्रोएशिया को मिली बढ़त। एटेबो ने किया आत्मघाती गोल। दरअसल, आंद्रे कैमरिच के शॉट पर गेंद नाइजीरियाई डिफेंडर एटेबो के पैर से लगने के बाद गोलपोस्ट में चली गई।
- 15 मिनट के बाद अब भी दोनों टीमें गोलरहित।
- दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद मुकाबला शुरू
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
क्रोएशिया
कोच: ज़लटको दालिक
गोलकीपर्स: डेनिजेल सुबासिक, लोवरे कालिनीक, डोमिनिक लिवाकोविच
डिफेंडर्स: वेद्रान कोरलुका, डोमागोज विडा, इवान स्ट्रिनीक, डेजन लोवरेन, सिम वर्सलजो, जोसिप पिवारिक, टिन जेद्वाज, ड्यूज काल्टा-कार
मिडफील्डरर्स: लुका मोडरिक, इवान रेकिटिक, मैटियो कोवासिस, मिलान बडेल्ज, मार्सेलो ब्रोजोविक, फिलिप ब्रैडारिक।
फॉर्वर्ड्स: मारियो मैंडजुकी, इवान पेरिसिक, निकोल कालनिक, एंज्रेज क्रैमरिक, मार्को जाका, एंटी रेबेक।
नाइजीरिया
कोच: गर्नोट रोहर
गोलकीपर्स: फ्रैंसिस उजोहो, इकेचुकवू इजेनवा, डेनियल अकपेई।
डिफेंडर्स: विलियम ट्रूस्ट-एकॉन्ग, अब्दुल्लाही सेहू, टाइरोने एबुएही, एल्डरसन एचिएजिले, ब्रायन इडोवू, चिडोजिए अवाजेम, लियोन बालोगन, केनेथ ओमेरुओ।
मिडफील्डरर्स: माइकेल जॉन ओबी, ओगनेई ओनाजी, विलफ्रेड एनडीडी, ओगहेनेकारो एटेबो, जॉन ओगू, जोएल ओबी।
फॉर्वर्ड्स: अहमद मूसा, केलेची इहेनाचो, विक्टर मोसेस, ओडिओन इघालो, एलेक्स इवोबी, सिमओन एवांको।