लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हराया, नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद बरकरार

By सुमित राय | Updated: June 24, 2018 01:40 IST

FIFA world Cup 2018: फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप एफ के अहम मुकाबले में जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हरा दिया।

Open in App

सोची, 24 जून। फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप एफ के अहम मुकाबले में जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हरा दिया। इस मैच मे जीत के बाद जर्मनी की टीम के लिए नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद अब भी बरकरार है। मौजूदा चैंपियन जर्मनी के लिए इस विश्व कप की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और को अपने पहले मैच में मेक्सिको के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। वही दूसरी ओर स्वीडन ने अपने पहले मैच में दक्षिण कोरिया को 1-0 से मात दी थी।

जर्मनी और स्वीडन के बीच खेले गए मुकाबले में पहला गोल स्वीडन के खिलाड़ी ओला टोइवोनेन ने मैच के 32वें मिनट में किया। पहले हाफ में 1-0 से पिछड़ने के बाद जर्मनी की टीम ने दूसरे हाफ के शुरुआत में ही वापसी की। दूसरा हाफ शुरू होते ही जर्मनी की ओर से मार्को रेउस ने 46वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। (फीफा विश्व कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

इसके बाद जर्मनी की टीम को अपने दूसरे गोल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। जर्मनी के लिए दूसरा गोल 90+5वें मिनट में आया। दूसरे हाफ के 45 मिनट का खेल खत्म होने के बाद टोनी क्रूज ने गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मैच के 82वें मिनट में जर्मनी के जेरोम बोआटेंग को रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया, जिस कारण उन्हें मैच से बाहर जाना पड़ा। 8 साल बाद जेरोम बोआटेंग जर्मनी के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। 2010 में जर्मनी के मिरोस्लोव क्लोस को सर्बिया के खिलाफ मैच में रेड कार्ड दिखाया गया था।

टॅग्स :फीफा विश्व कपजर्मनीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका