लाइव न्यूज़ :

इटली के फुटबॉल खिलाड़ी की अचानक मौत, होटल के कमरे में मिला शव

By विनीत कुमार | Updated: March 4, 2018 18:26 IST

रिपोर्ट्स के अनुसार अस्टोरी रविवार को खेले जाने वाले एक क्लब मैच के लिए टीम के साथ होटल में रूके थे।

Open in App

इटली के खिलाड़ी और सेरी-ए में क्लब फियोरेंटिना के डिफेंडर और कप्तान डाविडे अस्टोरी की मौत हो गई है। क्लब के अनुसार उनकी मौत अचानक रविवार सुबह हुई। अस्टोरी महज 31 साल के थे और 2015 के अगस्त में फियोरेंटिना क्लब से जुड़े थे। क्लब की ओर से जारी बयान के अनुसार अस्टोरी की मौत अचानक बीमार होने से हुई। इटली की मीडिया के मुताबिक उनका शव होटल के कमरे में मिला। टीम ने बताया, 'फियोरेंटिना को यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि उसके कप्तान डाविडे अस्टोरी की अचानक बीमारी से मौत हो गई है।' अस्टोरी को रविवार को क्लब की ओर से यूडिनीस के खिलाफ मैच में खेलना था। इसी मैच के लिए वह टीम के साथ होटल में रूके थे। इस बीच एस्टोरी के निधन की खबर के बाद यूडिनीस ने फियोरेंटिना के खिलाफ मैच को स्थगित कर दिया है।

इटली के लिए एस्टोरी ने खेले थे 14 मैच

अस्टोरी अपने देश इटली के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 14 मैच खेल चुके थे। इटली के पूर्व प्रधानमंत्री मैटियो रेंजी ने भी एस्टोरी के अचानक निधन पर शोक जताया है। निधन की खबर के बाद सेरी-ए के दूसरे मैच भी स्थगित कर दिए गए हैं। (और पढ़ें- वीडियो: फिलिप ह्यूज को 'जानलेवा' बाउंसर डालने वाले सीन एबॉट ने फिर फेंकी खतरनाक गेंद, टला बड़ा हादसा)

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका