लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो और मेसी को पीछे छोड़ लुका मौड्रिच ले गए इस साल का बैलेन डी अवॉर्ड

By मेघना वर्मा | Updated: December 4, 2018 10:02 IST

इस साल दूसरे नम्बर पर रोनाल्डो, फ्रांस के एंटोनियो ग्रिजमैन तीसरे और किलियन एम्बाप्पे चौथे स्थान पर रहे।

Open in App

साल 2018 का बैलेन डी ऑर अवॉर्ड क्रोएशियाई फुटबॉल टीम के कप्तान लुका मौड्रिच को मिला है। आपको बता दें इससे पहले यह खिताब  पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के नाम था। इन दोनों को ही पीछे छोड़कर लुका मौड्रिच को यह खिताब दिया गया। 

इस साल दूसरे नम्बर पर रोनाल्डो, फ्रांस के एंटोनियो ग्रिजमैन तीसरे और किलियन एम्बाप्पे चौथे स्थान पर रहे। वहीं पांचवे स्थान पर बार्सिलोना के कप्तान मेसी रहे। 

दस साल से सिर्फ मेसी और रोनाल्डो जीत रहे थे अवॉर्ड

 

पिछले दस साल से ये बैलेन डी का अवॉर्ड मेसी और रोनाल्डो जीत रहे थे। इस बार परंपरा को तोड़कर मौड्रिच ने अपने नाम ये खिताब कर लिया है। इसी साल मौड्रिच अपनी टीम को वर्ल्ड कप के फाइनल तक ले जाने में सफल हुए थे। इनके खेल की बात करें तो मौड्रिच ने अभी तक 118 अंतरराष्ट्रीय मैच में 14 और 603 क्लब मैच में 74 गोल किये हैं। 

मौड्रिच ने अपने दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा की 2018 उनके लिए सपने जैसा है। 33 साल के मौड्रिच ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में सिर्फ हार्ड वर्क और विपरीत परिस्थितियों में खुद पर विश्वास रखा। उन्हें लगता है यही सफलता की सबसे बड़ी सीढ़ी है। 

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका